6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह का बुढ़ापे में तूफान, जड़े 6 छक्के, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा
Table of Contents
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के तीसरे सीजन का आगाज 3 अक्टूबर से इंडिया चैंपियंस (India Champions) और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मुकाबले के साथ हो गया। पहले सीजन की विजेता भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों के अंतर से हराया।
इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा इंडिया चैंपियंस (India Champions) के कप्तान युवराज सिंह ने बटोरी, जिन्होंने एक बार फिर से अपने पुराने दिनों की याद दिला दी। युवी ने अपनी क्लास दिखाते हुए चौके-छक्कों की बारिश की मदद से एक तूफानी पारी खेली और भारत की जीत में अहम योगदान दिया।
युवराज सिंह का तूफानी अंदाज, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का हाल किया बेहाल

बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह अपने जवानी के दिनों में कई बार ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बने और अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बावजूद कंगारू टीम का पीछा नहीं छोड़ा है। 44 साल के युवराज ने WCL 2026 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 44 गेंदों में 161.36 के स्ट्राइक रेट से 71 रन जड़े।
अपनी इस पारी में युवराज सिंह ने खुलकर शॉट खेले। उन्होंने 5 चौके जड़े और 6 बेहतरीन छक्के भी लगाए। उनकी धुआंधार बल्लेबाजी के आगे कंगारू टीम बैकफुट पर नजर आई।
India की टीम ने बनाए 196 रन
अपने कप्तान युवराज सिंह की पारी की बदौलत इंडिया चैंपियंस (India Champions) की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में सफल रही। युवराज के अलावा युसूफ पठान ने भी 20 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया।
वहीं, ऋषि धवन ने 12 गेंदों में 35* रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ओपनिंग करने आए नमन ओझा ने 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेन हिल्फेनॉस, बेन लॉफलिन और फवाद अहमद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।
शॉर्ट और बर्न्स ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने का किया प्रयास, रहे असफल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तेजी से रन बनाए लेकिन सिर्फ दो बल्लेबाजों के अलावा कोई अन्य बैटर उल्लेखनीय योगदान नहीं दे पाया और पूरी टीम 16.2 ओवर में 150 रन बनाकर ढेर हो गई। ओपनर डार्सी शॉर्ट 28 गेंदों में 232.14 के स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए, जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल रहे।
वहीं, जो बर्न्स ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए। हालांकि, कप्तान उस्मान ख्वाजा समेत अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। इंडिया चैंपियंस (India Champions) की तरफ से धवल कुलकर्णी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK फाइनल मैच में बने 20 बड़े रिकॉर्ड, बुमराह ने रचा इतिहास, अभिषेक के नाम छक्कों से जुड़ी बड़ी उपलब्धि