IPL 2026 में किस बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के? देखें टॉप-5 सिक्स हिटर्स की पूरी लिस्ट
Published - 06 May 2026, 04:04 PM | Updated - 06 May 2026, 04:16 PM
Table of Contents
IPL का असली रोमांच तभी आता, जब बल्लेबाज छक्का लगाता है. दरअसल, खिलाड़ियों द्वारा लगाया गया सिक्स एक ऐसी चीज है, जो स्टेडियम में बैठे हर दर्शक को झूमने में मजबूर कर देता और सभी को उत्साहित कर देता है. हर सीजन की तरह IPL 2026 में भी जमकर छक्के लग रहे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है.
बल्लेबाजों द्वारा लगाए जाने वाले छक्कों के चलते ही आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 5 खिलाड़ियों के बारे में ही बताने वाले हैं, जिन्होंने IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हुए हैं.
1. वैभव सूर्यवंशी

भले ही वैभव सूर्यवंशी नाम का यह बल्लेबाज इस लीग का सबसे कम उम्र का खिलाड़ी हो, लेकिन छक्के लगाने के मामले पर इस राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ने टॉप किया हुआ है. यह विस्फोटक ओपनर अब तक टूर्नामेंट में कुल 37 छक्के लगा चुका है.
यह बल्लेबाज चौके से ज्यादा छक्के इस सीजन लगा रहा है, अब तक जहां इन्होने 35 चौके जड़े, वहीं कुल 37 गगनचुंबी छक्के लगा डाले. अपने खेले 10 मैचों में यह खिलाड़ी 40.40 की औसत व 237.64 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 404 रन बना चुका और ऑरेंज कैप की लिस्ट में फिलहाल चौथे पायदान पर विराजमान है.
2. रयान रिकेल्टन
भले ही मुंबई इंडियंस इस सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हो, लेकिन रयान रिकेल्टन नाम के इस अफ़्रीकी ओपनर का बल्ला टीम के लिए खूब चल रहा है, यही वजह है कि ये खिलाड़ी अब तक इस सीजन कुल 33 छक्के लगा चुका है.
सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद रयान रिकेल्टन इस सीजन अब तक कुल 8 मैच खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 54.29 की अच्छी औसत के साथ कुल 380 रन बटोर लिए हैं. इस दौरान इनका 190.95 का शानदार स्ट्राइक रेट रहा है, साथ ही इस सीजन यह खिलाड़ी 2 फिफ्टी और एक शतक बना चुका है.
3. अभिषेक शर्मा
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम आता है. SRH का यह स्टार ओपनर इस सीजन 10 मैचों में 48.89 की औसत से कुल 440 रन बना चुका और साथ ही 32 छक्के भी इनके बल्ले से अब तक निकल गए हैं.
अभिषेक शर्मा के खेलने का अंदाज हर सीजन के तरह वैसा ही है, वह 206.57 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी कर रहे और ऑरेंज कैप की रेस में भी केएल राहुल के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.
4. प्रियांश आर्य
प्रियांश आर्य पंजाब किंग्स की एक सिक्स हिटिंग मशीन है. भले ही इन्होने अब तक इस सीजन 8 मैचों में 35.63 की औसत के साथ 285 रन ही बनाए हो, लेकिन इसमें से 156 रन इन्होने छक्के से ही बना डाले हैं.
जी हाँ, यह बल्लेबाज IPL 2026 में 26 छक्के लगा चुका और इस सीजन के सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है. प्रियांश आर्य 247.82 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे साथ ही वह अब तक इस टूर्नामेंट में 2 फिफ्टी भी अपने नाम कर चुके हैं.
IPL 2026 के प्लेऑफ़ मैचों का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहाँ खेले जाएंगे चारों महामुकाबले
5. केएल राहुल
केएल राहुल एक स्टाइलिश बल्लेबाज है, लेकिन जब छक्के लगाने की बात आती, तो यह खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहता, इसी वजह से यह इस शानदार लिस्ट में पांचवे नंबर पर मौजूद हैं. दिल्ली कैपिटल्स का यह ओपनर वर्तमान समय में ऑरेंज कैप भी पहना हुआ है. इन्होने अपने खेले अब तक के 10 मैचों में 49.44 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 445 रन बना डाले हैं.
180.89 का स्ट्राइक रेट इनका इस सीजन रहा, वहीं एक शतक और 3 फिफ्टी भी यह बल्लेबाज IPL 2026 में जड़ चुका, अगर इनके छक्कों की बात करें, तो 24 सिक्स केएल राहुल इस टूर्नामेंट में अब तक लगा चुके हैं.
IPL 2026 के बीच Ambati Rayudu की फिर से क्रिकेट में वापसी! अब इस टीम में हुए शामिल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर