IPL 2026 के बीच Ambati Rayudu की फिर से क्रिकेट में वापसी! अब इस टीम में हुए शामिल
Published - 06 May 2026, 02:06 PM | Updated - 06 May 2026, 02:22 PM
Table of Contents
Ambati Rayudu: चेन्नई के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अंबाती रायडू ने 28 मई 2023 को, आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट लिया था. वह अपने समय के वह क्रिकेटर रहे हैं, जो अपने खेल से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहे हैं. बता दें कि 40 की उम्र में अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया है. वह फिर से IPL 2026 के बीच क्रिकेट टीम में शामिल हुए हैं.
Ambati Rayudu ने क्रिकेट में वापसी का किया फैसला
दरअसल, अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) में क्रिकेट संचालन प्रमुख की अहम जिम्मेदारी मिली है. उनका कार्यकाल पूरे तीन सालों का होगा और वह तुंरत अपना पद संभालने के लिए तैयार है. भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ अंबाती रायडू इससे पहले हैदराबाद टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं.
रायडू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है. जिसनें उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कंफर्म किया है कि जस्टिस पी. नवीन राव, एम. जीवन रेड्डी और एपेक्स काउंसिल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है. साथ ही उन्होंने कहा यह पद हासिल करने के बाद वह गर्व महसूस कर रहे हैं, और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे.
Ambati Rayudu का क्रिकेट करियर
अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 55 मैचों की 50 पारियों में 1694 रन बनाए हैं. 47.1 की औसत और 79.0 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 3 शतक लगाए और 10 फिफ्टी जड़ी. इस दौरान उनके बल्ले से 145 चौके-30 छक्के जड़े.
वहीं, अंबाती रायडू 6 टी0 मैचों की 5 इनिंग खेली हैं, जिसमें उन्होंने 10.5 की औसत और 84.0 की स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाए हैं. हालांकि, साल 2019 में विश्व कप में जगह न मिलने के बाद उन्होंने 3 जुलाई 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. जिसमें टी20 (T20) और वनडे (ODI) सहित क्रिकेट के सभी फॉर्मेट शामिल थे. अंबाती इतना गुस्सा थे कि उन्होंने बीसीसीआई को ईमेल भेजकर तत्काल रिटारमेंट ले लिया था.
रायडू ने आईपीएल में बनाए 4348 रन

रायडू के आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डाले तो उन्होंने कुल 204 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसे लोकप्रिय टीमों का प्रतिनिधित्व किया. लेकिन सबसे ज्यादा लंबा वक्त उन्होंने CSK के साथ गुजारा. रायडू ने 204 मैचों की 187 पारियों में 28.2 की एवरेज और 127.5 की स्ट्राइक रेट से 4348 रन कूटे हैं.
इसमें एक शतक और 22 अर्धशतक भी शामिल रहे. दिलचस्प बात यह है कि वह उन खिलाड़ियों में से एक है जो कि पांच बार आईपीएल चैपिंयन रह चुकी टीम CSK के साथ दो पर IPL खिताब जीत चुके हैं. इसके अलावा तीन बार मुंबई के साथ इंडियन प्रीमियर लीग का अवॉर्ड जिता.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर