LSG vs RCB LIVE Streaming Guide: TV चैनल से लेकर मोबाइल ऐप तक की पूरी डिटेल, जानें कहाँ पर देखें पंत vs कोहली मुकाबला

Published - 06 May 2026, 12:18 PM | Updated - 06 May 2026, 12:27 PM

LSG vs RCB LIVE Streaming Guide
LSG vs RCB LIVE Streaming Guide: आईपीएल 2026 में 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB शानदार प्रदर्शन कर रही है, और 9 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज करने के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है.

वहीं, MI से हारने के बाद लखनऊ टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है. अब ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम के लिए यह मैच फॉर्मेलिटी मात्र रह गया है. चलिए तो जान लेते हैं कि पंत vs कोहली (LSG vs RCB LIVE Streaming Guide) मुकाबला आप कब और कहां देख सकते हैं.

LSG vs RCB LIVE Streaming Guide: कब और कहां देखें मुकाबला?

LSG vs RCB LIVE Streaming Guide

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 7 मई 2026 गुरूवार को मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी. मैच भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. जबकि, टॉस 7 बजे दिया जाएगा.

इस मैदान की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. जहां पर स्पिनर्स को मदद मिलती है, और वह आसानी से विकेट निकाल पाते हैं. पिच लाल और काली मिट्टी से बनी है. जिस कराण स्पिनरों को अच्छा टर्न मिलता है. ऐसे में यहां पर बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा.

LSG vs RCB PITCH REPORT: क्या कहते लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ें? पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज ढाएंगे कहर

किस चैनल पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग ?

भारत में सभी आईपीएल 2026 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग च स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित उपलब्ध है. यानी की आप लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मैच भी देख सकते हैं.

Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, और अन्य रीजनल (Tamil, Telugu, Kannada) HD/SD चैनलों पर हिंदी और अन्य भाषाओं में LSG vs RCB मैच का आनंद लिया जा सकता है. खास बाद यह है कि आप अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में भी मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

LSG vs RCB LIVE Streaming Guide: Jio Hotstar पर देखें

अगर आप स्टेडियम की भारी भीड़ से बचना चाहते हैं, और घर पर ही अपने परिवार के साथ मैच देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार पर आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले देख सकते हैं. जियो हॉटस्टार पर आप LSG vs RCB की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. खास बात यह है कि आप ट्रेवल करते हुए भी अपने फोन पर मैच का लुफ्त उठा सकते हैं.

इसके लिए आपको प्ले स्टोर से जियो हॉटस्टार की ऐप डाउनलाउड करनी होगी. फिर जियो के नंबर से लॉग इन करें, और स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मैच देख. हालांकि, आपको सबस्क्रिप्शन लेगा होगा.

ऐसा पहले कभी नहीं देखा! एक ही बॉल पर 2 बार OUT हो गए Nitish Rana, उनके विचित्र तरीके से आउट होने का VIDEO वायरल

Tagged:

Royal Challengers Bangalore LSG vs RCB IPL 2026 LIVE Streaming Guide
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

करीब 1000 करोड़

दूसरे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com