ऐसा पहले कभी नहीं देखा! एक ही बॉल पर 2 बार OUT हो गए Nitish Rana, उनके विचित्र तरीके से आउट होने का VIDEO वायरल
Published - 06 May 2026, 10:38 AM | Updated - 06 May 2026, 10:48 AM
Table of Contents
Nitish Rana: आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. लेकिन इस मुकाबले में नितीश राणा (Nitish Rana) अजीबो-गरीब तरीके से आउट हो गए.
ऐसा क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला कोई बल्लेबाज एक ही बॉल पर अलग -अलग तरीके से आउट हुआ. अब इस पूरी घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Nitish Rana 15 रन बनाकर हुए आउट

दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में DC पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम को पहला झटका पथुम निसंका के रूप में लगा, जब टीम का स्कोर 29 रन था.
इसके बाद तीसरे नंबर पर नितीश राणा (Nitish Rana) खेलने के लिए उतरे. उन्होंने तेजी से रन बनाने की कोशिश में कुछ अच्छे शॉट्स खेले. लेकिन ज्यादा समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाए. नितीश ने 13 गेंदों में ही 15 रन बनाए.
Mohammed Shami के भाई पर गंभीर आरोप, युवती ने लगाया धोखाधड़ी का मामला! शादी का झांसा और...
अजीबो-गरीब गेंद पर आउट हुए
मैच के दसवें ओवर में नूर अहमाद की गेंद पर नितीश राणा ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर एक स्ट्रोक खेलने की कोशिश की. वहां पर खड़े कार्तिक शर्मा ने कैच लपक लिया.
लेकिन जब टीवी पर मैच लाइव देखा गया तो साफ जाहिर था कि जब गेंद और बैट का सम्पर्क हुआ, उससे पहले ही विकेट की गिल्लियां गिर चुकी थी.
जिससे साफ जाहिर है कि राणा का बैट स्टंप्स पर लगा, जिससे की वह हिट विकेट आउट हो गए. इस बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, और नितीश राणा आउट होकर पवेलियन लौट गए.
वायरल हुआ वीडियो
History made by Nitish Rana !
— Amiya Kumar Nag (@AmiyaKumar7733) May 6, 2026
- Nitish Rana is the only batsman who, in the history of the IPL, was dismissed being both hit wicket and caught out at the same ball 😭😂 pic.twitter.com/ASipe5r7rZ
वहीं, नितीश राणा और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुछ अपील नहीं की गई. जिस कारण उनके आउट होने पर कोई सवाल नहीं हुआ. लेकिन कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा. जिसके बाद नितीश राणा के अजीबो-गरीब आउट होने को गलत ठहराया जाने लगा.
अब नितीश राण ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जो एक ही बॉल पर दो बार आउट हुए. पहले वह हिट विकेट हुए उसके बाद कैट आउट होकर वापिस लौट गए. लेकिन अंपायर की ओर से यह कैच आउट घोषित किया गया.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर