Mohammed Shami के भाई पर गंभीर आरोप, युवती ने लगाया धोखाधड़ी का मामला! शादी का झांसा और...
Published - 06 May 2026, 08:43 AM | Updated - 06 May 2026, 08:46 AM
Table of Contents
Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने दावा किया है कि शमी (Mohammed Shami) के भाई ने उन्हें शादी का झूठा वादा करने के बाद धोखा दिया है.
जैसे ही उसमे मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) के सामने निकाह की बात कही तो, उसने बहाने बनाने शुरू कर दिए. अब यह मामला पूरी दुनिया के सामने आ गया है. फैंस भी जानने के लिए बेताब है कि आखिर पूरा मामला क्या है?
Mohammed Shami के भाई पर लगा बड़ा आरोप

दरअसल, एक महिला ने हाल ही में मोहम्मद शमी (Mohammed Kaif) के भाई मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) पर संगीना आरोप लगाते हुए कहा है कि, दोनों रिलेशनशिप में थे और शादी करने वाले थे. लेकिन जैसे ही महिला ने शमी के भाई के आगे यह बात कही वो मुकर गया. महिला के मुताबिक, मोहम्मद कैफ से उसकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड इमरान के जरिये हुई थी.
महिला ने आगे बताया कि, एक दिन उन दोनों की अचानक मुलाकात हुई. फिर इंस्टाग्राम पर बातें होनी लगी और यह रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया. लेकिन फिर कैसे खत्म हुआ उसका कोई कारण नहीं है.
शादी से मुकरा शमी का भाई
महिला ने कैफ (Mohammed Kaif) पर आरोप लगाते हुए कहा जैसे ही मैंने शादी की बात कही तो तो वो अलग हो गए. महिला का दावा है कि मोहम्मद कैफ रिश्ते में नहीं रहना चाहते थे इसके बावजूद उन्होंने मुझे धोखे में रखा, ना हां कहा ना ही ना. वह बिना कुछ कहे ही दूरी बनाने लगे और अलग हो गए.
महिला ने बताया कि उन्होंने जब उन्होंने शमी (Mohammed Kaif) के भाई को शादी के बारे में बताया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने एक दिन का समय मांगा. फिर बिना कुछ कहे ही रिश्ता खत्म कर दिया.
मोहम्मद कैफ का करियर
बता दें कि मोहम्मद शमी की तरह उनके भाई मोहम्मद कैफ पेशे से एक क्रिकेटर हैं. वह डोमेस्टिक क्रिकेट List A, T20) में बंगाल की ओर से खेलते हैं. वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं.
उन्होंने 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया था. इसके अलावा कैफ के भाई ने बंगाल के लिए घरेलू टी20 (Bengal Pro T20 League) में शानदार प्रदर्शन किया था.
अब तक वह फर्स्ट-क्लास करियर में 14 मैचों में 43 विकेट चटका चुके हैं. इसके अलावा लिस्ट-ए करियर में उन्हें 9 मैचों का अनुभव है, जिनमें उन्होंने 12 विकेट हासिल किए हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर