LSG vs RCB PITCH REPORT: क्या कहते लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ें? पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज ढाएंगे कहर

Published - 06 May 2026, 09:21 AM | Updated - 06 May 2026, 09:26 AM

LSG vs RCB PITCH REPORT

LSG vs RCB PITCH REPORT: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 7 अप्रैल 2026 गुरूवार को होगी. RCB अब तक 9 मुकाबले खेल चुकी है, और 6 में जीत दर्ज की. जबकि, LSG प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

इसलिए ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम को ना हार का डर है ना जीत का लोभ. ऐसे में दोनों टीमों (LSG vs RCB PITCH REPORT) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन हार जीत का का परिणाम पिच की स्थिति पर निर्भर करेगा.

LSG vs RCB PITCH REPORT: कैसा है इकाना पिच का हाल?

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम 50,000 दर्शकों की क्षमता वाला भारत का पांचवां सबसे बड़ा स्टेडियम है. यह स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का घरेलू मैदान है जो कि स्पिन के लिए अनुकूल कहा जाता है. यहां की पिच काली मिट्टी (Black Soil) से बनी है जो कि धीमी होती है.

इस मैदान की सतह पर गेंद को काफी टर्न मिलता है, जिससे स्पिर्स को काफी मदद मिलती है. हालांकि, एक बार बल्लेबाज अच्छे खासे रन बना सकते हैं. लेकिन धीमी पिच के कारण बड़े शॉट्स लगाना मुश्किल होता है.

IPL मैचों में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 26
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 11
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 14
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 172.19
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 235/6 (Kolkata Knight Riders) 05/05/2024 v Lucknow Super Giants
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 108 (Lucknow Super Giants) 01/05/2023 v Royal Challengers Bengaluru
  • सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 177/2 (Punjab Kings) 01/04/2025 v Lucknow Super Giants
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 26.96
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.65

IPL 2026 Points Table: दिल्ली को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में बनाई बढ़त, देखें बाकी टीमों का क्या है हाल

LSG vs RCB PITCH REPORT: पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज ढाएंगे कहर?

स्लो पिच होने के कारण यहां बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों का कहर देखने को मिलेगा. अब तक इस स्टेडियम में कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं. पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैचों की संख्या 11 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मुकाबले- 14 हैं.

इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबादों को काफी मदद मिलती है. लेकिन बीच के ओवरों में पिच स्लो हो जाती है. कुल मिलाकर यह मैदान बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजों की रणनीति के लिए मशहूर है.

हालांकि, LSG का यह होम ग्राउंड है. जिस कारण टीम के खिलाफ हर कोने से वाकिफ है. ऐसे में लखनऊ RCB पर भाऱी भी पड़ सकती है. लेकिन रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. स्पष्ट रूप से यह कहना मुश्किल है कि इस मुकाबले में किस की जीत हो सकती है.

Nita Ambani ने Rohit Sharma को दिया खास गिफ्ट, 84 रन की मैच विनिंग पारी का इनाम! जानें क्या मिला तोहफा

Tagged:

lucknow super giants Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 LSG vs RCB PITCH REPORT
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com