IPL 2026 Points Table: दिल्ली को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में बनाई बढ़त, देखें बाकी टीमों का क्या है हाल

Published - 05 May 2026, 11:10 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया है। मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाए थे। येलो आर्मी को जीत के लिए 20 ओवर में 156 रन चेज करने थे, लेकिन उन्होंने 17.3 ओवर में टारगेट का पीछा सफलतापूर्वक कर लिया।

इस मैच के बाद चेन्नई को अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में मजबूत बढ़त मिली है तो दिल्ली का प्लेऑफ में जाने की राह कठिन हो गई है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदलाव आया है।

IPL 2026 Points Table: शीर्ष चार में ये टीमें मौजूद

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने अभी तक इस सीजन 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीते हैं तो दो में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। पीबीकेएस के फिलहाल 13 अंक हैं और नेट रन रेट 0.855 का है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी हुई है।

इस सीजन पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीते हैं और 3 हारे हैं। उनका नेट रन रेट 1.420 का है, जो कि सभी टीमों में काफी शानदार है। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स विराजमान है। दोनों के 12-12 अंक (IPL 2026 Points Table) हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर है, जिसके चलते वह तीसरे और आरआर चौथे पर है।

इस वजह से Arjun Tendulkar को नहीं मिला LSG की प्लेइंग-XI में एक भी मौका, अब जाकर पूरी सच्चाई आई सामने

दिल्ली-चेन्नई किसको हुआ जीत का फायदा

दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में मजबूत बढ़त बना ली है। चेन्नई की यह आईपीएल 2026 में 10वें मैच में 5वीं जीत है, जबकि इतने ही मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई के 10 अंक हो गए हैं, जिसके चलते वह छठे स्थान पर बरकरार है।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की यह 10वें मैच में छठी हार है, जिसके कारण 7वें नंबर पर बनी हुई है। बता दें कि, इस जीत के चलते जहां चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं प्रबल हो चुकी हैं तो दिल्ली को अब आगे की राह तय करने के लिए अपने अगले सभी चार मैच जीतने होंगे।

देखें बाकी टीमों का हाल

आईपीएल 2026 की अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 12 अंक के साथ पांचवें पायदान पर बनी हुई है। वहीं, पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स हैं, जिन्होंने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं तो 3 मैच हारे हैं।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 10 मैच मैच में 3 जीत के बाद 9वें नंबर पर है तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 मैच में सिर्फ दो मैच जीते हैं और 4 अंक (IPL 2026 Points Table) के साथ वह धरातल पर बैठी हुई।

यहां देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स96201130.855
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु96300121.42
3सनराइजर्स हैदराबाद106400120.644
4राजस्थान रॉयल्स106400120.51
5गुजरात टाइटन्स10640012-0.147
6चेन्नई सुपर किंग्स105500100.151
7दिल्ली कैपिटल्स1046008-0.949
8कोलकाता नाइट राइडर्स935017-0.539
9मुंबई इंडियंस1037006-0.649
10लखनऊ सुपर जायंट्स927004-1.076

करुण नायर ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए फ्लॉप, मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स

Tagged:

chennai super kings Delhi Capitals PUNJAB KINGS IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com