करुण नायर ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए फ्लॉप, मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स
Published - 05 May 2026, 08:42 PM | Updated - 06 May 2026, 01:03 PM
Table of Contents
Karun Nair: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला इस समय राजधानी दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में डीसी के कप्तान अक्षर पटेल मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन यह निर्णय टीम के बल्लेबाजों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
दिल्ली ने अपने शुरुआती तीन विकेट मात्र 52 के स्कोर पर गंवा दिए थे। लेकिन इस मैच में सबसे बड़ा विकेट करुण नायर (Karun Nair) का माना जा रहा है, जो कि मौजूदा सीजन में दूसरी बार फ्लॉप हुए हैं।
13 रन बनाकर पवेलियन लौटे Karun Nair
केएल राहुल और पथुम निसांका के दो बड़े विकेट गिरने के बाद नंबर चार पर दिल्ली मैनेजमेंट ने करुण नायर (Karun Nair) को बल्लेबाजी के लिए भेजा था। उम्मीद थी कि स्लो पिच पर करुण बड़ी पारी खेलेंगे और विकेटों की पतझड़ पर छोड़ा विराम लगाएंगे, लेकिन वह खुद 13 गेंदों पर 13 रन की छोटी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।
Twists, turns, and two lethal spinners! 🔄
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
🎥 Akeal Hosein and Noor Ahmad are weaving magic from both ends 🪄
Updates ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @ChennaiIPL | @AHosein21 | @noor_ahmad_15 pic.twitter.com/uGUzd7d2Dk
करुण को चाइनामैन स्पिनर नूर अहमद ने खराब गेंद फेंकी थी, जिसपर उन्होंने गेंद को सीधे शॉर्ट फाइन लेग पर तैनात गुरजपनीत के हाथों में मार दी। करुण (Karun Nair) ने गेंद को घुटना टेककर स्वीप करने की कोशिश की और गेंद सीधे गुरजपनीत के सुरक्षित हाथों में चली गई।
करुण ने गंवाया दूसरा मौका
आईपीएल 2026 में यह दूसरा मौका था जब करुण नायर (Karun Nair) को दिल्ली कैपिटल्स ने मौका दिया था, लेकिन इस बार भी वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे। करुण ने इस मैच में 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सिर्फ 13 रन बनाए थे।
जबकि इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 5 गेंदों पर मात्र 5 रन की पारी खेली थी। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में करुण नायर (Karun Nair) को क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर उतारा गया था, लेकिन तब उन्होंने श्रेयस अय्यर के दो आसान कैच टपका दिए थे, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की हार में सबसे अहम भूमिका निभाई थी।
मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स
मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला दिल्ली कैपिटल्स के लिए गलत साबित हुआ। दिल्ली की आधी टीम 11 ओवर में 69 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी है।
चौंकाने वाली बात ये है कि केएल राहुल (12), पथिम निसांका (19), नितीश राणा (15) और करुण नायर (13) को शुरुआत मिली थी, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में तब्दील करने से चूक गए।
जबकि मुश्किलों में जब दिल्ली को कप्तान अक्षर पटेल से समझदारी वाली पारी की उम्मीद थी, तब वह 6 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। बता दें कि, खबर लिखे जाने तक दिल्ली की हालत काफी खबर नजर आ रही है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर