'उसने मुझे गाली दी....' MI ओपनर रियान रिकेल्टन ने खोला बड़ा राज, टीम के साथी खिलाड़ी के लिए ही कह डाला ऐसा

Published - 05 May 2026, 04:49 PM | Updated - 05 May 2026, 04:52 PM

Ryan Rickelton

Ryan Rickelton: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस मैच में एमआई के खतरनाक सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन ने मात्र 32 गेंदों पर 83 रन की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के मारे थे।

जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 259.38 का था, जिसकी बदौलत एमआई 18.3 ओवर में 229 रन का विशालकाय लक्ष्य हासिल कर पाई। इस मैच के बाद रियान रिकल्टन (Ryan Rickelton) ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उनके साथी खिलाड़ी ने आउट होने के बाद उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई।

साथी खिलाड़ी ने सुनाई खरी-खोटी- Ryan Rickelton

मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन ने लखनऊ के खिलाफ 83 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसने एमआई की जीत में काफी अहम भूमिका निभाई। हालांकि, 83 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट होने के बाद एमआई के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने रियान (Ryan Rickelton) को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

जब एलएसजी के खिलाफ शानदार पारी खेलकर रिकल्टन वापस ड्रेसिंग रूम लौटे थे वहां पर बैठे क्विंटन डी कॉक इससे खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि शतक पूरा नहीं कर पाने पर डी कॉक ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उन्हें गाली दी थी।

तुमने एक शतक बर्बाद कर दिया

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन (Ryan Rickelton) ने मैच के बाद कहा कि जब वह ड्रेसिंग रूम लौटे और वहां पर क्विंटन डी कॉक से मिले तो वह इस पारी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

रिकल्टन ने बताया कि जब वह वापस लौटे तो क्विंटन ने उनको जमकर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया और यह भी कहा कि उन्होंने एक शतक बर्बाद कर दिया, जिससे रियान भी सहमत नजर आए।

हालांकि, रियान (Ryan Rickelton) ने यह भी कहा कि वह उनका बहुत सहयोग करते हैं। बता दें कि, आईपीएल 2026 में रियान और क्विंटन दोनों ओपनिंग के स्लॉट के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों के बीच तालमेल काफी शानदार है।

मैदान के बाहर दोस्ती मजबूत

रियान रिकल्टन (Ryan Rickelton) और क्विंटन डी कॉक दोनों साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं और मुंबई में दोनों के बीच ओपनिंग स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा चल रही है, लेकिन मैदान के बाहर ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। रिकल्टन ने यह भी खुलासा किया कि डी कॉक उनके खेल को बेहतर बनाने के लिए काफी अधिक प्रयास कर रहे हैं। रिकल्टन ने यह भी कहा,

‘’सीजन की शुरुआत में क्विंटन जैसे काबिल खिलाड़ी का बेंच पर बैठे रहना थोड़ा मुश्किल रहा है। मानसिक रूप से इसे संभालना भी मुश्किल था, क्योंकि आपके पीछे एक बेहतरीन खिलाड़ी बैठा है और गर कोई उसे अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में, इस स्थिति से निपटना थोड़ा चुनौतीपूर्ण था और आप खुद पर ज़रूरत से ज़्यादा दबाव डाल सकते थे। लेकिन दूसरी तरफ, जब उसके हाथ में चोट लगी, तो मुझे एक मौका मिल गया।"

“राधे-राधे, जय श्री राम…” Raghu Sharma की पर्ची में क्या था खास? पढ़ें उसमें लिखा एक-एक शब्द

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com