“राधे-राधे, जय श्री राम…” Raghu Sharma की पर्ची में क्या था खास? पढ़ें उसमें लिखा एक-एक शब्द
Published - 05 May 2026, 11:09 AM | Updated - 05 May 2026, 11:10 AM
Table of Contents
Raghu Sharma: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 47वां मैच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई. 4 मई को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की.
वहीं, इस मैच में रघु शर्मा (Raghu Sharma) ने आईपीएल के दूसरे मैच में पहला विकेट लेकर खास अंदाज में जश्न मनाया. इस दौरान उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, अब जो उसपक लिखा था वह फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
Raghu Sharma ने पर्ची पर क्या लिखा?

दरअसल, लखनऊ के खिलाफ रघु शर्मा (Raghu Sharma) ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षत रघुवंशी के रूप में आईपीएल के दूसरे मैच में अपना पहला विकेट लिया. लेकिन रघु ने अपने पहले विकेट का खास अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर एक भावकु कर देने वाला संदेश लिथा था.
पर्ची पर लिखा था, "राधे राधे, गुरुदेव की कृपा से 15 सालों का एक मुश्किल समय खत्म हुआ. ये मौका देने के लिए मुंबई इंडियंस (ब्लू एंड गोल्ड) का बहुत धन्यवाद. मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा. जय श्री राम."
कौन हैं रघु शर्मा?
मुंबई के लेग स्पिनर रघु शर्मा (Raghu Sharma) का जन्म 11 मार्च, 1993 को जालंधर में हुआ था. वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. साथ ही वह पुडुचेरी की कप्तानी कर चुके हैं. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक का सफर तय किया.
रघु ने 2017-18 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 12 प्रथम श्रेणी मैचों में 57 विकेट हासिल किए हैं. जबकि, 12 लिस्ट ए मैचों में 18 विकेट और 6 टी20 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं.
वहीं, साल 2025 में उनकी किस्मत तब चमकी, जब रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें मुंबई इंडियंस में खेलने का मौका मिला. इससे पहले Raghu Sharma एमआई के साथ बतौर नेट बॉलर के रूप में जुड़े हुए थे. फिर आखिरकार उन्हें आईपीएल 2026 में LSG के खिलाफ खेलने का सुनहरा मौका मिला.
चेन्नई के खिलाफ नहीं मिला विकेट
बता दें कि 33 साल के रघु शर्मा (Raghu Sharma) को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 30 लाख रूपये में खरीदा था. लेकिन पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
वहीं, इस सीजन उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह मिली थी. लेकिन दुर्भाग्यवश वह एक भी विकेट नहीं चटका पाए, और मुंबई इंडियंस वह मैच हार भी गई.
अब बीती रात उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दूसरे मैच में 1 विकेट हासिल किया. जिसका जश्न रघु शर्मा ने ऐसा मनाया, जिसे देख कर कोई इमोशनल हो गया.
Hardik Pandya अब CSK में होंगे ट्रेड! मुंबई इंडियंस छोड़ अब Dhoni की टीम के लिए खेलते आएंगे नजर
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर