कौन हैं LSG के Akshat Raghuvanshi? जिन्होंने डेब्यू की पहली गेंद पर जड़ा छक्का, Rohit Sharma को मानते अपना आइडल
Published - 05 May 2026, 09:57 AM | Updated - 05 May 2026, 11:17 AM
Akshat Raghuwanshi: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच बीता रात मुकाबला खेला गया. इस मैच में मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज़ अक्षत रघुवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने भी अपना पहला आईपीएल यादगार बनाते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया.
अक्षत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विल जैक्स की गेंद पर जोरदार सिक्स लगा दिया. ऐसे में अब हर किसी की जुबान पर एक ही नाम है Akshat Raghuwanshi. चलिए तो विस्तार से जानते हैं LSG के प्लेयर के बारे में.....
कौन हैं Akshat Raghuvanshi?

अक्षत रघुवंशी (Akshat Raghuwanshi) का जन्म 15 सितंबर 2003 को मध्य प्रदेश में हुआ था. वह दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. खास बात यह है कि अक्षत जरूरत पड़ने पर रन बनाने के साथ दायें हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.
आईपीएस से पहले उन्होंने मध्य प्रदेश टी20 लीग से पहचान बनाई थी. साल 2025 आईपीएल में उन्होंने 4 मुकाबलों में 59.75 के औसत से 239 रन अपने नाम दर्ज किए थे.
गौरतलब है कि अक्षत रघुवंशी ने मध्य प्रदेश टी20 लीग 2025 में एक शतक के साथ एक फिफ्टी भी जड़ी थी. साथ ही उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तानी भी संभाली थी.
रोहित शर्मा के फैन हैं अक्षत
वहीं, एक इंटरव्यू में Akshat Raghuwanshi ने खुलासा किया था कि वह सचिन तेंदुलकर के बड़े फैन हैं, लेकिन उन्हें रोहित शर्मा का खेल सबसे ज्यादा पंसद है. दिलचस्प बात यह है कि हिटमैन की तरह ही अक्षत रघुवंशी का जर्सी नंबर भी 45 है. इस दौरान उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए यह भी बताया कि वह भविष्य में मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहते हैं.
Akshat Raghuwanshi का करियर
अक्षत रघुवंशी (Akshat Raghuwanshi) के करियर की बात करें तो उन्होंने 7 टी20 मैच खेले हैं. जिनमें उन्होंने 63 रन बनाए हैं, वहीं, लिस्ट-ए करियर में उन्होंने 17 मैचों में तीन अर्धशतक के साथ 361 रन अपने नाम दर्ज किए हैं.
बता दें कि LSG के इस बल्लेबाज ने 2022 में फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 17 मैचों में खेलते हुए 481 रन बनाए. वहीं, मध्य प्रदेश के लिए उन्होंने एक शतक के साथ 4 फिफ्टी अपने नाम की है.
Tagged:
LSG vs MI IPL 2026 Akshat Raghuwanshiऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर