IPL से पहले Team India में खेल रहे थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन अब कभी नहीं मिलेगी जगह, हमेशा के लिए कटेगा पत्ता
Published - 05 May 2026, 08:29 AM | Updated - 05 May 2026, 08:49 AM
Table of Contents
Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनको टी20 टीम का प्रमुख प्लेयर माना जाता है, लेकिन मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।
आज हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो कि आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले टीम इंडिया (Team India) का अहम हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद चयनकर्ता इन खिलाड़ियों को दोबारा भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं देंगे। चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है।
सूर्या की होगी Team India से विदाई!
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेहद साधारण रहा है। मौजूदा सीजन में सूर्या ने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 पारियों में 20.33 की मामूली औसत के साथ सिर्फ 183 रन बनाए हैं, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल है।
जबकि सूर्या ने इससे पहले टीम इंडिया (Team India) के लिए साल 2026 में खेली 14 पारियों में 161.33 के दमदार स्ट्राइक रेट से 484 रन ठोके थे, जिसमें चार अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं। लेकिन अगर चयनकर्ता आईपीएल 2026 में सूर्या का प्रदर्शन देखते हैं, उसके आधार पर मौका मिलना बेहद मुश्किल है।
वरुण चक्रवर्ती की फ्लॉप गेंदबाजी
भारतीय टीम (Team India) के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए साल 2026 अभी तक उनकी उम्मीदों के अनुकूल नहीं रहा है। आईपीएल 2026 में इस खिलाड़ी ने 7 पारियों में सिर्फ 10 विकेट झटके हैं, जबकि इकॉनमी रेट 8.88 का रहा है। जबकि आईपीएल के शुरुआती मैच में न सिर्फ वह महंगे साबित हुए थे, बल्कि एक भी विकेट नहीं निकाल पाए थे।
यही हार टी20 विश्व कप 2026 में भी देखने को मिला था, जहां लीग चरण में धमाकेदार गेंदबाजी के बाद नॉकआउट मैचों में अचानक से उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ताओं का भरोसा वरुण पर कायम रहता है या फिर वह दूसरे विकल्प की तलाश कर सकते हैं।
तिलक वर्मा भी हो सकते हैं बाहर
बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं रहा है। इस सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 9 पारियों में सिर्फ 193 रन बनाए हैं, जिसमें केवल एक शतक आया है। अगर इस शतक को हटा दिया जाए तो तिलक 8 पारियों में सिर्फ 92 रन बनाने में सफल रहें हैं, जो कि उनके खराब फॉर्म को दर्शाता है।
आईपीएल के अलावा तिलक ने भारतीय जर्सी (Team India) में 2026 में 9 पारियां खेली हैं, जिसमें वह सिर्फ 207 रन बनाने में कामयाब हुए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली है। अगर तिलक की आईपीएल और टी20 इंटरनेशनल मैचों (Team India) को मिला दिया जाए तो पिछली 18 पारियों में उन्होंने केवल एक शतक लगाया है, जो कि उनके खराब प्रदर्शन दिखाता है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर