Hardik Pandya अब CSK में होंगे ट्रेड! मुंबई इंडियंस छोड़ अब Dhoni की टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

Published - 05 May 2026, 10:09 AM | Updated - 05 May 2026, 01:07 PM

Hardik Pandya 4

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya ) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। बतौर खिलाड़ी और कप्तान वह बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस इस संस्करण सिर्फ दो ही जीत हासिल कर पाई।

वहीं, अब हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या अगल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला....

Hardik Pandya की होगी CSK में एंट्री?

Hardik Pandya

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रर्दशन निराशाजनक रहा है। दोनों टीमें जीत के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई हैं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले सीजन के लिए एमआई और सीएसके कई बदलाव कर सकती है। इस कड़ी में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।

दरअसल, हाल में सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या को अगले संस्करण के लिए ट्रेड किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी एंट्री चेन्नई सुपर किंग्स में होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर कोई बयान आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस बड़ी वजह के चलते Hardik Pandya को LSG के खिलाफ टीम से निकाला? अब जाकर सामने आई पूरी सच्चाई

Hardik Pandya ने मुंबई इंडियंस को किया निराश

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने साल 2024 में अपने खेमे में शामिल कर टीम का कप्तान नियुक्त किया था। टीम प्रबंधन और फैंस को उम्मीद थी कि वह फ्रेंचाइजी को उसका छठां खिताब दिला सकते हैं, लेकिन वह इन पर खड़े उतरने में नाकाम रहें।

उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस पिछले तीन संस्करणों से संघर्ष करती दिखाई दी है, जिसकी वजह से उनके हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के फैसले पर भी कई सवाल उठाए गए। आईपीएल 2026 में उनकी कप्तानी में एमआई ने अब तक महज दो ही मैच जीते, जिसके बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि नीता अंबानी की स्वामित्व वाली टीम उन्हें इस पद से बर्खास्त कर देगी।

IPL 2026 में आए संघर्ष करते नजर

हार्दिक पांड्या के आईपीएल 2026 के प्रर्दशन की बात की जाए तो वह बतौर खिलाड़ी भी अपना जलवा बिखरने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने आठ मुकाबलों की आठ पारियों में 20.85 की औसत से 146 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं देखने मिला। वहीं, बात की जाए गेंदबाजी की तो उनके हाथ चार विकेट लगी। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की इस फ्लॉप परफ़ोर्मेंस का खामियाजा एमआई को हार को सामना करने के भुगतना पड़ा है।

IPL से पहले Team India में खेल रहे थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन अब कभी नहीं मिलेगी जगह, हमेशा के लिए कटेगा पत्ता

Tagged:

MS Dhoni hardik pandya CHENNAI SUPER KINGS (CSK) Mumbai Indians IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com