T20 WC 2026 से बाहर रहे 4 खिलाड़ी अब करेंगे Team India में वापसी! IPL के दम पर पाएंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे का टिकट
Published - 05 May 2026, 04:52 PM | Updated - 06 May 2026, 01:03 PM
Table of Contents
Team India: वर्तमान समय में टीम इंडिया के खिलाड़ी IPL 2026 खेलने में व्यस्त है. हालांकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ियो को फुर्सत नहीं मिलने वाली, क्योंकि लीग के खत्म होने के कुछ दिन बाद ही टीम इंडिया के शेर अफगानिस्तान के साथ घर पर एक टेस्ट और 3 ODI मैच की सीरीज खेलेंगे.
अफगानिस्तान सीरीज निपटाने के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर निकलना है. जहां आयरिश टीम के साथ भारत (Team India) को 26 और 28 जून को 2 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है. वहीं अंग्रेजों के साथ 1 से 19 जुलाई के बीच 5 टी20 और 3 मैचों की ODI सीरीज खेलनी है.
इन्ही दोनों टी20 सीरीज के लिए आज हम अपने इस ख़ास लेख में उन 4 खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं, जिनकी IPL 2026 के प्रदर्शन के दम पर Team India में वापसी हो सकती है. हालांकि इन 4 खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट तो नहीं मिला, लेकिन अब इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के प्लेन में बैठने का मौका जरुर मिल सकता है.
Team India में वापसी करेंगे यह 4 खिलाड़ी
1. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर की इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे में वापसी एकदम तय है. इस बल्लेबाज को तो इन दोनों दौरों के लिए टीम इंडिया (Team India) का नया कप्तान भी बनाया जा सकता है. दरअसल, पिछले कुछ समय से लगातार मीडिया रिपोर्ट्स आ रही है, जिसमे अय्यर को कप्तान बनाने की बात चल रही है.
IPL 2026 में श्रेयस अय्यर का फॉर्म भी काफी अच्छा है, वह अपने खेले 9 मैचों में अब तक टीम के लिए 54.67 की बेहतरीन औसत व 165.66 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 328 रन जोड़ चुके हैं. 4 अर्धशतक अब तक इस सीजन में वह लगा चुके हैं, साथ ही 21 चौके और 22 छक्के उनके बल्ले से निकले हैं.
इनकी शानदार कप्तानी से पंजाब किंग्स की टीम 10 टीमों के इस टूर्नामेंट में टॉप पर चल रही है. शानदार कप्तान और फॉर्म के दम पर इस मध्यक्रम के बल्लेबाज का इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए Team India में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं.
2. रजत पाटीदार
रजत पाटीदार टीम इंडिया (Team India) के लिए 3 टेस्ट और एक ODI खेल चुके हैं, लेकिन कुछ मौके देकर ही इनकी छुट्टी कर दी गई थी. हालांकि अब IPL 2026 में इस बल्लेबाज ने ऐसा खेल दिखाया है कि चयनकर्ताओं को इनके नाम पर विचार करने में जरुर मजबूर होना पड़ेगा.
रजत पाटीदार IPL में 2026 में अपने खेले 9 मैचों में 36.71 की औसत व 200.78 के गजब स्ट्राइक रेट के साथ कुल 257 रन बना चुके हैं. 2 अर्धशतकीय पारियां भी हमें इनके बल्ले से इस दौरान देखने को मिली है. मिडल ऑर्डर में तेज गति से बल्लेबाजी करना इस बल्लेबाज को ख़ास बनाता है.
वर्तमान में सूर्यकुमार यादव का फॉर्म अच्छा नहीं है और उन्हें ड्रॉप करने की बात चल रही है. ऐसे में उनकी जगह RCB के कप्तान को UK लेकर जाया जा सकता है.
3. भुवनेश्वर कुमार
36 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में गेंद के साथ कहर ढा रहे हैं. उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है कि एज सिर्फ एक नंबर है. इस तेज गेंदबाज को साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिली है, लेकिन IPL 2026 में इनके करिश्माई प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं के लिए इन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर रख पाना अब बहुत मुश्किल होगा.
दरअसल, RCB का यह तेज इस सीजन 9 मैचों में 15.53 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 17 विकेट चटका चूका है और इस दौरान इनका इकोनॉमी रेट भी मात्र 7.54 का रहा है. वर्तमान समय में पर्पल कैप भी इसी पेसर के सिर पर है और यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी, अगर सीजन के अंत तक भी यह खिलाड़ी इस कैप को अपने पास ही रख पाया.
कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी जसप्रीत बुमराह अब करीब एक साल टी20 क्रिकेट से दूर रहेंगे, ऐसे में चयनकर्ता उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को एक अनुभवी गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भेज सकते हैं.
4. नितीश कुमार रेड्डी
नितीश कुमार रेड्डी इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे और SRH के लिए बल्ले और गेंद दोनों से योगदान कर रहे हैं. बैट के साथ जहां यह खिलाड़ी अपने खेले 9 मुकाबलों में 27.57 की औसत व 160.83 के स्ट्राइक रेट से कुल 193 रन बना चुका है. वहीं अपनी टीम के लिए गेंद के साथ भी योगदान देते हुए 6 विकेट हासिल कर चुका है.
इनके इस अच्छे प्रदर्शन के बाद इन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड का टिकट जरुर मिल सकता है. दरअसल, उन कंडीशन में हमेशा से ही भारत एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ जाता है.
ऐसे में नितीश रेड्डी का दावा काफी मजबूत नजर आ रहा, यह खिलाड़ी भारत के लिए 4 टी20 मैच खेल चुका, लेकिन इसके बाद बाहर हो गया था. हालांकि IPL 2026 में इनके प्रदर्शन ने एक बार फिर इनका नाम चर्चा में ला दिया है.
Tagged:
team india IPL 2026 T20 WC 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर