PBKS Playing 11: पंजाब की टीम में होगी 150 KMPH वाले घातक गेंदबाज की एंट्री, SRH के खिलाफ इन 2 बदलाव के साथ उतरेंगे कप्तान अय्यर
Published - 05 May 2026, 01:00 PM | Updated - 05 May 2026, 01:01 PM
Table of Contents
PBKS Playing 11: किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 49वां मैच 6 मई, बुधवार 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगी. इस मुकाबले के लिए पंजाब पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी.
गुजरात से हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग XI में बदलाव कर सकते हैं. जिसके चलते टीम में 150 KMPH वाले घातक गेंदबाज की एंट्री करवाई जा सकती है. साथ ही एक फ्लॉप बल्लेबाज को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.
SRH के खिलाफ इन टीम में होंगे 2 बदलाव

गुजरात के खिलाफ जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 38 रन दे दिए थे, ऐसे में उनकी जगह 150kmph की रफ़्तार से गेंदबाजी करने वाले लॉकी फर्ग्यूसन की प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है. वहीं, पिछले कई मैचों से फ्लॉप चल रहे नेहल वढेरा की जगह शशांक सिंह को फिर से खेलने का मौका मिल सकता है.
GT के खिलाफ भी नेहल ने 6 गेंदों का सामना करने के बाद भी जीरो पर आउट हो गए थे. अब सनराइजर्स के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर इन 2 बदलावों के साथ संतुलित टीम उतार सकते हैं.
PBKS Playing 11: ओपनिंग का जिम्मा इन दो खिलाड़ियों पर
SRH के खिलाफ (PBKS Playing 11) बतौर ओपनर प्रभसिमरन सिंह के साथ प्रियांश आर्य होंगे. दोनों ही बल्लेबाज टीम तो मजबूत शुरूआत दिलाने में सक्षम हैं. प्रभसिमरन दाएं हाथ के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज है, जो टीम के लिए विस्फोटक बैटिंग और तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं.
वहीं, प्रियांश आर्य पावरप्ले में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं. दोनों मिलकर PBKS को हाई स्कोर तक पहुंचाने का दम रखते हैं. तीसरे नंबर पर कूपर कोनोली और चौथे पर कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद रहेंगे. दोनों बैटर का मिडिल ऑर्डर में स्पिर्स के खिलाफ बल्ला खूब बोलता है.
वहीं, फिनिशर की भूमिका में छठें नंबर पर शशांक सिंह मोर्चा संभालेगें. उनके साथ सातवें पर सूर्यांश शेडगे रहेंगे. सूर्यांश ने पिछले मैचों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली थी. ऑलराउंडर की भूमिका में मार्कस स्टोइनिस सातवें नंबर पर है. वह रन बनाने के साथ गेंद से भी टीम के लिए योगदान देते हैं.
“राधे-राधे, जय श्री राम…” Raghu Sharma की पर्ची में क्या था खास? पढ़ें उसमें लिखा एक-एक शब्द
PBKS Playing 11: गेंदबाजी में कौन-कौन
गेंदबाजी डिपार्टमेंट (PBKS Playing 11) की बात करें तो मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल पर विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी. पिछले कुछ मैच में लाइन लेथ से भटके अब अपनी पुरानी फॉर्म में लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं. GT के खिलाफ उन्होंने पिछले मैच में 6.00 की इकॉनमी से 2 विकेट निकाले थे. वहीं, जानसेन और फर्ग्यूसन टीम के प्रमुख बॉलर होंगे.
बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में विजयकुमार वैशाक उतरेंगे. वह टीम के लिए अहम हथियार साबित हो सकते हैं. लिहाजा, हैदरबाद के सामने श्रेयस अय्यर युवाओं के साथ अनुभवी खिलाड़ियों की फौज उतारने वाले हैं, जो कि किसी भी टीम को मात देने की काबिलियत रखती है.
हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की संभावित प्लेइंग XI
PBKS Playing 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक
Tagged:
PBKS VS SRH Kings Eleven Punjab IPL 2026 PBKS Playing 11ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर