LSG फैंस के लिए खुशखबरी! लखनऊ के प्लेऑफ चांस नहीं हुए खत्म, इस समीकरण से क्वालीफाई कर जाएगी Rishabh Pant की टीम
Published - 05 May 2026, 11:53 AM | Updated - 05 May 2026, 12:34 PM
LSG: इस IPL 2026 में अगर किसी टीम ने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा निराश किया है, तो वह ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट (LSG) है. यह टीम ने इस सीजन कुल 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमे इन्हें सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. LSG की यह टीम सिर्फ 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले 10वें स्थान पर है. साथ ही इस टीम का नेट रन-रेट भी सबसे खराब -1076 का है.
लखनऊ सुपर जायंट के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सभी को लग रहा है कि यह टीम प्लेऑफ़ में अब किसी भी कीमत पर नहीं पहुंच पाएगी. सच कहा जाए तो यह बात काफी हद तक सच भी है, लेकिन फिर भी अभी यह टीम अधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है.
LSG के प्लेऑफ चांस नहीं हुए खत्म

जहां अधिकतर फैंस का मानना है कि लखनऊ सुपर जायंट (LSG) के प्लेऑफ़ चांस खत्म हो गए हैं, लेकिन अगर हम आपकों सच बताए तो अभी ऋषभ पंत की टीम के लिए सबकुछ खत्म नहीं हुआ है.
हालांकि इस टीम के प्लेऑफ़ की राह मुश्किल जरुर है, लेकिन वहां तक पहुंचना नामुमकिन नहीं है. अगर लखनऊ की इस टीम को कुछ बड़ा करिश्मा करना है और एक हिस्ट्री बनानी है, तो इसे अपने बचे हुए सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. साथ ही अपने सभी मुकाबले अच्छे अंतर से जीतने होंगे, जिससे इनके नेट रन-रेट में भी अच्छा ख़ासा इजाफा हो जाए.
14 अंक और अच्छा नेट-रन रेट देगा एक आउटसाइड चांस
अगर लखनऊ सुपर जायंट (LSG) अपने बचे हुए सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करती है, तो उसके कुल 14 अंक हो जाएंगे और अगर वह लगातार मैच जीतेगी तो निश्चित ही उसका अपने आप नेट रन-रेट अच्छा होता जायेगा और पॉजिटिव में भी पहुंच सकता है.
14 अंको और एक अच्छे नेट रन-रेट के साथ लखनऊ खुद को एक आउटसाइड चांस देगी. हालांकि इसके लिए उसे कुछ दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा और किसी के जीत तो किसी के हार की दुआ करनी होगी.
आपकों बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं होगा कि कोई टीम 14 अंको के साथ ही प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लेगी, इससे पहले भी कई फ्रेंचाइजी 14 अंको के साथ टॉप-4 में अपनी जगह बना चुकी है.
Hardik Pandya अब CSK में होंगे ट्रेड! मुंबई इंडियंस छोड़ अब Dhoni की टीम के लिए खेलते आएंगे नजर
14 अंको के साथ RCB तो 12 अंको के साथ SRH कर चुकी क्वालीफाई
अपने सभी मैच जीतकर अगर LSG की टीम 14 अंक बटोर लेती है, तो निश्चित ही उनके पास एक बड़ा मौका होगा. दरअसल RCB भी साल 2024 में कुछ ऐसा कारनामा कर चुकी और अपने अंतिम पांचों मैच जीत 14 अंक और अच्छे नेट रन रेट के साथ 10 टीमों वाले इस टूर्नामेंट के टॉप-4 में अपनी जगह बना चुकी है.
14 अंक तो छोड़िये आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मात्र 12 अंकों के साथ प्लेऑफ़ में क्वालीफाई कर लिया था. इन समीकरणों को देखते हुए लखनऊ फैंस को अपना दिल छोटा करने की जरुरत नहीं है. अगर उनकी टीम पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरे और अच्छा क्रिकेट खेले तो अभी भी सबकुछ संभव है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर