SRH vs PBKS, MATCH Live Streaming: कब कहां और कैसे देखें काव्या vs प्रीति मुकाबला? फ्री में देखने का ये हैं रामबाण इलाज
Published - 05 May 2026, 01:51 PM | Updated - 05 May 2026, 01:54 PM
Table of Contents
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का 49वां मैच खेला जाएगा. इस स्टेज पर पहुंचकर दोनों टीमों के बीच में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब शानदार प्रदर्शन कर रही है.
वहीं, SRH भी प्लेऑफ की प्रबल दावेदार बनने की कोशिश में जुटी हुई है. ऐसे में अब दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. फैंस भी यह मैच मिस नहीं करना चाहेंगे. चलिए तो जान लेते हैं कि : कब कहां और कैसे देखें SRH vs PBKS मुकाबला?
SRH vs PBKS: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 6 मई बुधवार, 2026 को मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगी. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 से होगी. जबकि, टॉस शाम 7 बजे.
पंजाब IPL 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेल चुकी है. जिनमें उन्होंने 6 में जीत दर्ज की है. जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है.
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम ने अब तक 10 मैचों में 6 मुकाबले जीते हैं, और 4 में हार दर्ज की. अब दोनों ही टीमें आधे सीजन में पहुंचने के बाद एक भी मैच हारना नहीं चाहेगी.
SRH vs PBKS, PITCH REPORT: रिपोर्ट आई सामने, जीत-हार की कहानी लगभग तय! पिच ने कर दिया बड़ा इशारा
किस चैनल पर देखें हैदराबाद vs पंजाब मुकाबला?
अगर आप स्टेडियम में जाए बिना परिवार के साथ घर पर ही रहकर मैच का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो सबसे अच्छा विकल्प स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है. आप घर में बड़ी स्क्रीन यानी की टीवी पर सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब (SRH vs PBKS) का मजा ले सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर लाइव मैच देखा जा सकता है.
आप Star Sports 1, 1 Hindi, 1 Tamil, 1 Telugu, और 1 Kannada चैनलों के माध्यम से हिंदी और अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषाओं में SRH vs PBKS का आनंद ले सकते हैं.
जियो हॉटस्टार ऐप पर देखें मैच
अगर आप अपने घर पर मौजूद नहीं हैं, और ट्रेवल कर रहे है तो भी आराम से सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब का मैच देख सकते हैं. इसके लिए आपको ऐप स्टोर से जियो हॉस्टार (Jio Hotstar) डाउनलोड करना होगा.
फिर अपने जियो नंबर से लॉग इन करें, और स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर आराम से मैच देखें. हालांकि, कुछ मिनटों के लिए आप हैदराबाद बनाम पंजाब देख सकते हैं. इसके बाद आपको सबस्क्रिप्शन लेना होगा, जिसकी कीमत सिर्फ 79 रूपये है.
SRH Playing XI: नितीश रेड्डी की वापसी! 2 खिलाड़ी OUT, PBKS के खिलाफ कुछ ऐसी हैदराबाद की प्लेइंग-11
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर