SRH Playing XI: नितीश रेड्डी की वापसी! 2 खिलाड़ी OUT, PBKS के खिलाफ कुछ ऐसी हैदराबाद की प्लेइंग-11

Published - 05 May 2026, 12:32 PM | Updated - 05 May 2026, 01:03 PM

SRH Playing XI

SRH Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। सभी टीमें ने अपने आधा से ज्यादा मुकाबले खेल लिए हैं। इस दौरान कई टीमों ने अपनी धुआंधार प्रर्दशन से सभी के दिलों में जगह बनाई, तो वहीं सीएसके और एमआई जैसी टीमों ने अपने फ्लॉप शो से सभी को निराश किया।

वहीं, अब आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का पंजाब किंग्स से सामना होने वाला है, जिसके लिए कप्तान पैट कमिंस प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं SRH vs PBKS मैच के लिए हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन (SRH Playing XI) पर....

SRH Playing XI: इन खिलाड़ियों के कंधो पर होगी ओपनिंग की जिम्मेदारी!

Abhishek Sharma

6 मई को राजीव इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी आ सकती है। इन दोनों ही बल्लेबाजों के पास पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की क्षमता है। ऐसे में कप्तान पैट कमिंस और टीम मैनेजमेंट को अपने ओपनिंग पेयर से बेस्ट प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

हालांकि, आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के गेंदबाज धमाल मचाते नजर आए हैं। इसलिए उन्हें चुनौती देना अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा। अभिषेक शर्मा ने एसआरएच के लिए 10 मुकाबलों में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 440 रन बनाए हैं। जबकि ट्रैविस हेड के बल्ले से 10 मैच में 323 रन निकलें।

SRH vs PBKS, PITCH REPORT: रिपोर्ट आई सामने, जीत-हार की कहानी लगभग तय! पिच ने कर दिया बड़ा इशारा

बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव

बात की जाए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Playing XI) के बल्लेबाजी क्रम की तो इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान पैट कमिंस पिछले मैच की डेब्यूटेंट रविचंद्रन स्मरण को आगामी मैच से बाहर कर सकते हैं। दरअसल, स्टार खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी बिमार होने की वजह से SRH vs KKR भिड़ंत का हिस्सा नहीं बन पाए थे, जिसके चलते रविचंद्रन स्मरण को अंतिन एकादश में मौका दिया।

लेकिन अब खबर आ रही है कि वह फिट हो गए हैं और अगले मैच के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में 23 वर्षीय खिलाड़ी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। नजर डाली जाए एसआरएच के मीडिल ऑर्डर पर तो तीसरे नंबर पर ईशान किशन उतर सकते हैं। चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन के बल्लेबाजी करते हुए नजर आने की संभावना है। अनिकेत वर्मा को पांचवें नंबर पर भेजा सकता है।

गेंदबाजी विभाग में हो सकती है इस खिलाड़ी की एंट्री

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद 166 रन के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। केकेआर के बल्लेबाजों ने उन पर दबाव बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की। ऐसे में कयास लगाए जा रहें SRH vs PBKS मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Playing XI) के गेंदबाजी विभाग में बदलाव हो सकता है। पिछले मैच में इशान मलिंगा बेहद महंगे साबित हुए थे. उनकी जगह प्रिफुल हिंगे को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। इसके अलावा पैट कमिंस, हर्षल पटेल और शिवांग कुमार गेंदबाजी अटैक में नजर आ सकते हैं।

SRH Playing XI: पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, प्रिफुल हिंगे

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवांग कुमार

LSG फैंस के लिए खुशखबरी! लखनऊ के प्लेऑफ चांस नहीं हुए खत्म, इस समीकरण से क्वालीफाई कर जाएगी Rishabh Pant की टीम

Tagged:

pat cummins SRH vs PBKS Nitish Kumar Reddy IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com