इस वजह से Arjun Tendulkar को नहीं मिला LSG की प्लेइंग-XI में एक भी मौका, अब जाकर पूरी सच्चाई आई सामने

Published - 05 May 2026, 05:17 PM

Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से 30 लाख रुपये में ट्रेड किया था और माना जा रहा था कि जो मौके अर्जुन को मुंबई ने नहीं दिए, वह उनको लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी में मिल सकते हैं।

सोशल मीडिया पर भी लखनऊ अर्जुन (Arjun Tendulkar) की गेंदबाजी करते हुए की वीडियो अपलोड करते रहते हैं, जिसमें वह शानदार बॉलिंग करते दिखते हैं, लेकिन इसके बावजूद अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।

हालांकि, शुरुआत में प्रशंसक अलग-अलग कयास लगा रहे थे, लेकिन अब जाकर सच्चाई सामने आ चुकी है कि क्यों पंत अर्जुन को मौका नहीं दे रहे हैं।

क्यों नहीं मिल रहा अर्जुन को मौका?

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक कुल 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमें से उन्होंने सिर्फ दो मैच जीते हैं तो सात मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद कप्तान ऋषभ पंत अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका नहीं दे रहे हैं।

हालांकि, अभी तक एलएसजी मैनेजमेंट की ओर से खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर अर्जुन को लगातार बेंच पर क्यों बैठना पड़ रहा है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि घरेलू क्रिकेट में साधारण प्रदर्शन के चलते उनको मौका नहीं मिल रहा है। जबकि आईपीएल में 9.36 की इकॉनमी से रन लुटाते हैं, जिसके कारण उनको टीम मैनेजमेंट अभी मौका नहीं देना चाह रही है।

मनोज तिवारी ने ली अर्जुन की साइड

भारतीय टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनोज तिवारी ने मुंबई इंडियंस से हार के बाद क्रिकबज पर ऋषभ पंत की कप्तानी पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए। तिवारी ने पंत की क्लास लगाते हुए कहा

"पंत रणनीतिक दांव-पेच में भी चूक रहे हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में प्रिंस यादव एकमात्र किफायती गेंदबाज थे, और ऐसा इसलिए था क्योंकि वे यॉर्कर गेंदें सही तरीके से फेंक रहे थे। कप्तान के तौर पर आपको अन्य गेंदबाजों को भी यही रणनीति अपनाने के लिए कहना चाहिए था।''

''मैंने सोशल मीडिया पर एलएसजी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो भी देखे, जिनमें अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) नेट प्रैक्टिस में यॉर्कर फेंकते हुए दिख रहे हैं। इसलिए पंत उन्हें टीम में शामिल कर सकते थे। कप्तान के तौर पर एमएस धोनी और रोहित शर्मा में यही अंतर है।"

क्या अगले मैच में मिलेगा Arjun Tendulkar को मौका?

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मुंबई इंडियंस को छोड़ने का इसलिए फैसला किया, क्योंकि वह बेंच पर नहीं बैठना चाहते थे। इसलिए बेहतर अवसरों की तलाश के लिए उन्होंने मुंबई छोड़ लखनऊ सुपर जायंट्स में आने का फैसला किया है, लेकिन यहां भी उनको बेंच पर ही बैठना पड़ रहा है।

बता दें कि, नेट्स में शानदार गेंदबाजी कर रहे अर्जुन (Arjun Tendulkar) बेंच पर बैठे हैं तो पानी तरह रनों को बहा रहे आवेश खान को कप्तान ऋषभ पंत लगातार मौका दिया जा रहे हैं। मौजूदा सीजन में आवेश ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने केवल 5 विकेट झटके हैं तो 11.08 की महंगी इकॉनमी से रन भी लुटाए हैं।

वहीं, एम सिद्धार्थ का इकॉनमी 9.66 का है तो ध्रुव राठी ने 6 पारियों में 9.37 की इकॉनमी से रन दिए थे। ऐसे में देखना होगा कि कप्तान पंत अर्जुन (Arjun Tendulkar) को मौका देते हैं या फिर नहीं।

अब भी बन रहा मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ़ में जानें का समीकरण! इस गणित के साथ हार्दिक की टीम खेलेगी टॉप-4

Tagged:

Arjun Tendulkar Mumbai Indians IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com