अब भी बन रहा मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ़ में जानें का समीकरण! इस गणित के साथ हार्दिक की टीम खेलेगी टॉप-4

Published - 05 May 2026, 03:51 PM | Updated - 05 May 2026, 04:00 PM

Mumbai Indians 7

Mumbai Indians: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। एमआई ने मौजूदा सीजन में अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में उन्हें हार मिली है तो 3 मैच वह जीतनें में सफल रही है।

मुंबई ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था, जबकि उन्होंने यह जीत 229 रन का टारगेट चेज करते हुए हासिल की थी। इसके बाद एमआई का अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बना हुआ है। इस गणित के साथ हार्दिक की टीम शीर्ष चार टीमों में अपनी जगह बना सकती है।

Mumbai Indians: चार मैचों को करना होगा फतेह

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह रास्ता नामुमकिन से होकर बिल्कुल नहीं गुजरता है। मुंबई के अभी चार मैच बचे हुए हैं और वह अपने अगले चारों मैच बड़े अंतर से जीतना चाहेगी, ताकि अधिकतम वह 14 अंकों तक पहुंच सके और उनका नेट रन रेट भी बाकी टीमों के मुकाबले बेहतर हो जाए।

मुंबई की अगली चार भिड़ंत गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आईपीएल 2026 की टेबल टॉपर पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स से हैं। अगर मुंबई इन बड़ी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहती है तो उम्मीद बन सकती है कि वह प्लेऑफ में पहुंच सके। लेकिन एक भी बार उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को धराशायी कर देगी।

दूसरी टीमों की हार जरूरी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए न सिर्फ अपनी जीत जरूरी होगी, बल्कि शीर्ष चार टीमों की हार की दुआ भी उनको करनी होगी, ताकि वह प्लेऑफ में पहुंच सके। दरअसल, पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं और उनके पांच मुराबले शेष हैं। अगर वह सभी मैच हार जाए तो उनकी गाड़ी 13 अंकों पर रूक जाएगी।

इसी तरह आरसीबी, एसआरएच, राजस्थान गुजरात की टीमों का भी खेल बिगड़ना बेहद जरूरी है, ताकि इसका फायदा पांच बार की चैंपियन को मिल सके। हालांकि, शीर्ष पांच में शामिल दिल्ली और चेन्नई की हार की दुआ भी एमआई (Mumbai Indians) प्रशंसकों को करनी होगी, ताकि उनकी पसंदीदा टीम प्लेऑफ में पहुंच सके।

जीत के साथ नेट रन रेट भी जरूरी

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में उन्हें जीत मिली है तो सात में पलटन को हार का सामना करना पड़ा है। एमआई का नेट रन रेट फिलहाल -0649 है, जो कि दिल्ली और लखनऊ से काफी बेहतर है। लेकिन अगर पांच बार की विजेता को प्लेऑफ में पहुंचना है तो अपने अंतिम चार मैच बड़े अंतर से जीतने होगी, ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके।

बता दें कि, साल 2024 में आरसीबी ने बेहतर रन रेट के कारण 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई थी तो साल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में प्रवेश किया था। यानी साफ है कि 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचा जा सकता है, लेकिन इसके लिए किस्मत की जरूत भी टीमों को होती है।

PBKS Playing 11: पंजाब की टीम में होगी 150 KMPH वाले घातक गेंदबाज की एंट्री, SRH के खिलाफ इन 2 बदलाव के साथ उतरेंगे कप्तान अय्यर

Tagged:

hardik pandya Mumbai Indians IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com