LSG Playing XI: मयंक यादव-अर्जुन तेंदुलकर की एंट्री, तो ये 2 खिलाड़ी ड्रॉप! RCB के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग-11 फिक्स
Published - 06 May 2026, 12:39 PM | Updated - 06 May 2026, 12:49 PM
Table of Contents
LSG Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 7 अप्रैल 2026 गुरूवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी. इस मुकाबले के लिए ऋषभ पंत ने अपनी प्लेइंग XI (LSG Playing XI) में बदलाव किया है.
कप्तान और मैनेजमेंट ने मिलकर 2 खिलाड़ियों को ड्रॉप करने का फैसला किया है. साथ ही मयंक यादव और अर्जुन तेंदुलकर को RCB के साथ खेलने का मौका मिल सकता है. चलिए तो नजर डालते हैं लखनऊ की एकादश (LSG Playing XI) पर....
LSG Playing XI: 2 खिलाड़ी बाहर, मयंक यादव-अर्जुन की एंट्री

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग XI में बदलाव करने का सोचा है. दरअसल, अक्षत रघुवंशी पिछले मुकाबले में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे और मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए थे.
ऐसे में उनकी जगह अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है. वहीं, आवेश खान अपने 3.4 ओवर में ही 56 रन खर्च कर बैठे थे. ऐसे में उनकी जगह मयंक यादव की एक बार फिर से वापसी हो सकती है.
LSG Playig XI: प्लेइंग XI का जिम्मा इन 2 खिलाड़ियों पर
RCB के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की ओपनिंग का जिम्मा जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श के कंधों पर रहेगा. दोनों ही बल्लेबाज आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, और तेजी से रन बना सकते हैं.
तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन मौजूद रहेंगे. MI के खिलाफ भी पिछले मैच में उन्होंने 63 रनों की जोरदार फिफ्टी जड़ी थी. वहीं, चौथे स्थान पर कप्तान ऋषभ पंत होंगे. वह टीम के लिए अहम कड़ी है. अगर वह धैर्य के साथ कुछ देर क्रीज पर टिक जाते हैं तो बड़ी पारी खेल सकते हैं.
मिडिल ऑर्डर में एडन मार्क्रम और हिम्मत सिंह रहेंगे. एडन मार्क्रम की खासियत है बल्ले और गेंद से टीम की जीत में योगदान देना.
गेंदबाजी में कौन-कौन?
वहीं, गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान मौजूद रहेंगे. अर्जुन विकेट लेने के साथ ही नीचले क्रम में रन भी बटोर सकते हैं. वहीं, टीम के प्रमुख बॉलर शमी और 140+ किमी/घंटा की रफ्तार वाले मोहसिन खान RCB के खिलाफ अपनी घातक गेंदबाजी से कहर ढह सकते हैं.
कुल मिलाकर LSG दो नए खिलाड़ियों के साथ घातक प्लेइंग इलेवन तैयार कर रही है, जो कि किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर सकती है.
मुश्किलों में फंसे Vaibhav Sooryavanshi और राजस्थान रॉयल्स, बाल श्रम के लगे आरोप, अब होगी FIR दर्ज
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI
LSG Playing XI: जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर