KKR vs DC Today Match Prediction, Match 70- जानें कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Published - 23 May 2026, 03:19 PM | Updated - 23 May 2026, 03:28 PM

KKR vs DC Today Match Prediction
KKR vs DC IPL 2026

KKR vs DC Today Match Prediction: आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच ईडन गार्डन्स कोलकाता में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में छठी जीत दर्ज की है वह 13 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए कोलकाता को इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दी है। इस मैच में मिशेल स्टार्क प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 12 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है।

दोनों टीमों की प्लेऑफ की उम्मीदें बाकी टीमों के नतीजों पर भी काफी हद तक निर्भर करती हैं। हालांकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और ऐसे में दोनों टीमें इस अहम मुकाबले में अपना पूरा दमखम लगाते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और KKR vs DC Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (KKR vs DC Match Details)

मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
स्टेडियम ईडन गार्डन्स, कोलकाता
मैच की तारीख 24 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (KKR vs DC Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते: 6

  • दिल्ली कैपिटल्स ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए KKR vs DC Today Match Prediction में DC को बढ़त मिलती है।

हालिया फॉर्म (KKR vs DC Recent Form)

कोलकाता नाइट राइडर्स: W, W, L, W, W

दिल्ली कैपिटल्स: W, W, L, L, W

पिच रिपोर्ट (KKR vs DC Pitch Report- ईडन गार्डन्स स्टेडियम)

ईडन गार्डन्स, कोलकाता की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस सीजन यहां अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं। पिच रिपोर्ट के आधार पर KKR vs DC Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक कुल 108 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 42%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 56%
पहली पारी का औसत स्कोर 168
दूसरी पारी का औसत स्कोर 154
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (61%)

KKR vs DC Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 160–170

  • मैच परिणाम: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (KKR vs DC Playing XI Today)

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-XI

केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (KKR vs DC Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • केएल राहुल DC की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने अर्धशतक लगाया है। यह अभी तक 13 पारियों में 533 रन बना चुके हैं।

  • फिन एलन आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं। इन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक भी लगाया था। यह अभी तक टूर्नामेंट में 329 रन बना चुके हैं, इस मैच में भी तेजी से रन बना सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • कार्तिक त्यागी 18 विकटों के साथ KKR के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। यह इस मैच में विकेट निकाल सकते हैं।

  • मिशेल स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट लिए हैं यह पिछले 5 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी DC की तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

KKR vs DC Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Kolkata Knight Riders ने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने पिछले 7 में से 6 मैच जीते हैं। हालांकि अंगकृष रघुवंशी के चोटिल होने से KKR को बड़ा झटका लगा है, लेकिन टीम को इस मैच में अपने होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलेगा। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं अगर पावरप्ले में फिन एलन और अजिंक्य रहाणे अच्छी शुरुआत दिलाते हैं तो Kolkata Knight Riders इस मैच में एक बार फिर जीत की प्रबल दावेदार नजर आ सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने की संभावना: 60%

दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: KKR vs DC, Pitch Report: सिर्फ और सिर्फ इन्हें मदद करेगी इडन गार्डन की पिच, जानें स्टेडियम के सभी दिलचस्प आंकड़ें

IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) Squad

अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा

दिल्ली कैपिटल्स (DC) Squad

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, माधव तिवारी, अजय जादव मंडल, साहिल पारख, टी नटराजन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Delhi Capitals Kolkata Knight Riders KKR vs DC KKR vs DC Dream11 Prediction KKR vs DC Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com