IPL 2026 Playoffs Scenario: अभी भी KKR के पास क्वालीफाई करने का शानदार मौका, जानिए पूरा समीकरण

Published - 23 May 2026, 01:38 PM | Updated - 23 May 2026, 04:23 PM

IPL 2026 Playoffs Scenario

IPL 2026 Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का कारवां अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 31 मई को मौजूदा संस्करण का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसका टिकट हासिल करने के लिए पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिलने वाली है। जहां एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ़ में जगह बना चुकी है, तो वहीं चौथे स्थान के लिए अब भी जंग जारी है।

पंजाब किंग्स, राजास्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के आलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिंदा है। तो आइए नजर डालते हैं उन समीकरणों (IPL 2026 Playoffs Scenario) पर जिनके तहत केकेआर एलिमिनेटर मैच खेल सकती है।

IPL 2026 Playoffs Scenario: KKR के पास है प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका

KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। लीग स्टेज के 13 में से 6 मुकाबले गंवा देने के बाद टीम 13 अंकों के साथ छठे पायदान पर मौजूद है। अब अगर उसको अंक तालिका में टॉप-4 में जगह बनाने है तो अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले जाने वाली भिड़ंत किसी भी हाल में जीतनी होगी।

यदि केकेआर ये मुकाबला हार जाती है तो उसके आईपीएल 2026 का सफर खत्म हो जाएगा। जबकि KKR vs DC मैच जीतने के बाद भी कोलकाता प्लेऑफ के लिए सीधा क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।

KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका, फॉर्म में चल रहा अहम खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे IPL 2026 से हुआ बाहर

टॉप-4 में जगह बनाने के लिए करना होगा ये काम

अगर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दिल्ली कैपिटल्स को मात देने में कामयाब होती है तो उसके नाम पॉइंट्स टेबल में 15 अंक हो जाएंगें। हालांकि, इसके बाद उसको पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ करनी होगी। क्योंकि यदि इनमें से कोई भी टीम अपना अगला मैच जीत जाती है तो KKR प्लेऑफ़ (IPL 2026 Playoffs Scenario) की रेस से बाहर हो जाएगी।

दरअसल, राजस्थान मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना अगला मैच जीतने के बाद 16 अंक हासिल कर लेगी और प्लेऑफ की चौथी टीम बन जाएगी। लेकिन यदि RR हार झेलती है और दूसरी तरफ पीबीकेएस अपना आगामी मैच जीतकर अपने नाम 15 अंक दर्ज कर लेती है तो ऐसी स्थिति में नेट रन रेट के बूते टॉप-4 टीम का फैसला किया जाएगा।

KKR को लगा झटका

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी इंजरी के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। केकेआर ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि कन्कशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर की वजह से उन्हें टीम का साथ छोड़ना पड़ा। बता दें कि आईपीएल 2026 में वह कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मैचों में पांच अर्धशतकों की मदद से 422 रन बनाए हैं।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल का हाल

रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 14 9 5 0 18 +0.783
2 गुजरात टाइटंस (GT) 14 9 5 0 18 +0.695
3 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 14 9 5 0 18 +0.524
4 राजस्थान रॉयल्स (RR) 13 7 6 0 14 +0.083
5 पंजाब किंग्स (PBKS) 13 6 6 1 13 +0.227
6 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 13 6 6 1 13 +0.011
7 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 14 6 8 0 12 -0.345
8 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 13 6 7 0 12 -0.871
9 मुंबई इंडियंस (MI) 13 4 9 0 8 -0.510
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 13 4 9 0 8 -0.702

Punjab Kings के पूरे क्वालिफिकेशन सिनेरियो का हुआ ऐलान, ये समीकरण बना, तो टॉप-4 में पा जायेगी एंट्री

Tagged:

ajinkya rahane kkr IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com