KKR vs DC Playing-XI: इधर रघुवंशी बाहर, उधर पृथ्वी शॉ को पहला मौका! जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Published - 23 May 2026, 04:41 PM

KKR VS DC

IPL 2026 का 70वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाने वाला है। प्लेऑफ की रेस के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम होने वाला है।

इस महामुकाबले में KKR vs DC मैच की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण इस बड़े मुकाबले से बाहर हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में पृथ्वी शॉ को सीजन का पहला मौका देने पर विचार कर रही है।

अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण KKR vs DC से बाहर

KKR VS DC

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतने वाला है। लेकिन मैच से ठीक पहले टीम को अंगकृष रघुवंशी के रूप में बहुत बड़ा झटका लगा है। रघुवंशी पिछले मैच में वरुण चक्रवर्ती के साथ कैच लेते समय टकरा गए थे, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई है।

डॉक्टरों के अनुसार उन्हें फ्रैक्चर हुआ है और इसी वजह से वह दिल्ली के खिलाफ होने वाले इस अहम मैच से बाहर हो चुके हैं। रघुवंशी ने इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 422 रन बनाए हैं,

ऐसे में उनका बाहर होना केकेआर के लिए बड़ा नुकसान है। उनकी जगह मध्यक्रम में मनीष पांडे या रमनदीप सिंह को मुख्य एकादश में शामिल किया जा सकता है।

KKR vs DC Today Match Prediction, Match 70- जानें कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

KKR vs DC प्लेइंग-11 में पृथ्वी शॉ की एंट्री!

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की अपनी धुंधली उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। कप्तान अक्षर पटेल इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं।

खबरों की मानें तो खराब फॉर्म से जूझ रहे मध्यक्रम को सहारा देने के लिए धाकड़ ओपनर पृथ्वी शॉ को इस सीजन में पहली बार प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

अगर पृथ्वी शॉ की वापसी होती है, तो वह पारी की शुरुआत कर सकते हैं और केएल राहुल मध्यक्रम में आकर टीम को संभाल सकते हैं। इसके अलावा टीम के पास पाथुम निसांका और आशुतोष शर्मा जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं।

CSK से होगी कोच Stephen Fleming की छुट्टी? MS Dhoni बनेंगे नए हेड कोच! अश्विन ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

इस नॉकआउट जैसे मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग-11 मैदान पर उतारेंगी। KKR vs DC के इस मैच में पिच स्पिनरों को मदद कर सकती है, इसलिए दोनों टीमें अपनी स्पिन गेंदबाजी पर पूरा भरोसा जताएंगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की संभावित प्लेइंग-11: सुनील नरेन, फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, मनिष पांडे, रोवमान पोवेल, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। इंपेक्ट खिलाड़ी- रमनदीप सिंह/तेजस्वी दाहिया

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की संभावित प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, साहिल पारीख, अक्षर पटेल(कप्तान), माधव तिवारी, त्रीपूराणा विजय, मुकेश कुमार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।

Tagged:

Prithvi Shaw KKR vs DC IPL 2026 ANGKIRSH RAGHUVANSHI
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

31 मई

आरसीबी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com