अब कब होगी गौतम गंभीर की कोचिंग पद से छुट्टी? यहां जानें संभावित तारीख

Published - 01 Sep 2026, 02:30 PM | Updated - 01 Sep 2026, 03:17 PM

Gautam Gambhir 1

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जब से टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला है, तब से ही वह सुर्खियों में बने हुए हैं. भले ही उनके कार्यकाल में भारत चैंपिंयंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में कामयाब रहा, लेकिन इस दौरान टीम कई शर्मनाक शिकस्त का सामना भी करना पड़ा.

हाल ही में भारतीय टीम ने गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार दो टी20 सीरीज में हार झेली है, जिसके बाद उनके हेड कोच की कुर्सी से हटने की चर्चा शुरू हो गई. ऐसे में भारतीय फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) कब तक टीम के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभा सकते हैं....

Gautam Gambhir ने किया निराश

Gautam Gambhir 9

साल 2024 में पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को इस भूमिका के लिए नियुक्त किया था. टीम मैनेजमेंट और फैंस को उनसे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया को मजबूत बनाने और उसे बुलंदियों तक ले जाने की उम्मीद थी.

लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे. व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भले ही वह कई अहम सफलताएं हासिल करने में सफल रहे, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में कुछ अलग ही तस्वीर दिखाई दी. इस दौरान भारत को न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा.

इंग्लैंड छोड़कर अब ऑस्ट्रेलिया पहुंचे बेन स्टोक्स, अब कंगारु टीम के लिए खेलने का किया फ़ैसला

आयरलैंड के खिलाफ भी भारत को मिली हार

साल 2026 में भारतीय टीम को कई शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा है. आयरलैंड दौरे पर खेली गई दो मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 से झेलने के बाद टीम इंग्लैंड में भी जीत हासिल करने में नाकाम रही. भारत ने टी20 और वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई. इसकी वजह से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. इस बीच भारतीय फैंस उन्हें हेड कोच के पद से हटाने की भी मांग करते नजर आए. हालांकि, फिलहाल वह कुछ और समय तक यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं.

अब कब होगी Gautam Gambhir की कोचिंग पद से छुट्टी?

गौतम गंभीर का आईसीसी वनडे कप 2027 तक टीम इंडिया के साथ हेड कोच के लिए करार है. यानी वह अगले साल तक इस जिम्मेदारी को संभालते नजर आ सकते हैं. लेकिन अगर बीसीसीआई उनके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले ही उन्हें बर्खास्त कर सकता है. हालांकि, अभी तक गौतम गंभीर के हेड कोच से हटाए जाने को लेकर कोई भी आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है. इसलिए उनकी कोचिंग से छुट्टी होने की कोई भी निश्चित तारीख बताना काफी मुश्किल है.

वर्ल्ड कप 2027 से पहले विराट कोहली ने लिया संन्यास, तो फिर ये खिलाड़ी होगा उनका नंबर-3 पर रिप्लेसमेंट

Tagged:

team india Gautam Gambhir world cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com