नन्ही सी उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, दिलीप ट्रॉफी में कर डाला बड़ा कारनामा

Published - 01 Sep 2026, 11:38 AM | Updated - 01 Sep 2026, 12:57 PM

Vaibhav Sooryavanshi 6

बेंगलुरु में जारी दिलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. ईस्ट जोन के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी खेली और 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. इसकी बदौलत वह अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाने में भी कामयाब हुए. क्वार्टरफाइनल मैच के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की इस ऐतिहासिक पारी ने सबके प्रभावित किया है.

Vaibhav Sooryavanshi तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi 5

15 वर्षीय भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. बीते कुछ समय में उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं. एक बार फिर वह इतिहास रचने में कामयाब हुए. 30 अगस्त से बेंगलुरु में जारी दिलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली. भले ही वह महज 8 रनों से अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका.

6,6,6,6,6,6.....8 चौके 9 छक्के, राजस्थान रॉयल्स का फ्लॉप खिलाड़ी CPL में गरजा, 40 बॉल पर ठोकी सेंचुरी

15 साल की उम्र में किया ये कारनामा

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले उन्होंने दिवंगत लक्ष्मण सिंह को पीछे छोड़ दिया है. वह साल 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में यह कारनामा कर सके थे. जबकि वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल और 175 दिनों में ये उपलब्धि हासिल कर ली है. सेंट्रल जोन के गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने केवल 42 रनों में ही 50 रनों का आंकड़ा छू लिया था.

Vaibhav Sooryavanshi कप्तानी करते भी आए नजर

दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में सेमीफाइनल मैच के पहले दिन नियमित कप्तान ईशान किशन के इंजरी के कारण टीम से बाहर हो जाने के बाद उन्हें कप्तानी करते हुए देखा गया था. वह लगभग एक घंटे तक कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आए थे. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट ज़ोन के लिए सफल डीआरएस भी लिया, जिसके बाद उनकी खूब वाहवाही हुई. वहीं, बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 81 गेंदों में 113.58 के स्ट्राइक रेट से 7 चौकों और 7 ही छक्कों की मदद से 92 रन जड़ दिए.

दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक

  • वैभव सूर्यवंशी (2026)-15 साल 175 दिन
  • लक्ष्मण सिंह (1969)- 16 साल 23 दिन
  • पीयूष चावला (2005)- 16 साल 307 दिन

Tagged:

team india duleep trophy Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com