6,6,6,6,6,6.....8 चौके 9 छक्के, राजस्थान रॉयल्स का फ्लॉप खिलाड़ी CPL में गरजा, 40 बॉल पर ठोकी सेंचुरी

Published - 01 Sep 2026, 11:10 AM | Updated - 01 Sep 2026, 01:03 PM

CPL 2

RR flop player scored hundred in CPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। इस दौरान कई बल्लेबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की थी। हालांकि, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर कुछ खास नहीं कर पाए। इसी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

अब बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने देश में हो रही कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी 2026 में हाहाकार मचाने का काम किया है। हेटमायर ने KKR की फ्रेंचाइजी वाली टीम के खिलाफ नाबाद शतक बनाकर अपनी टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स को शानदार जीत दिलाई।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ 40 गेंदों में हेटमायर की सेंचुरी

CPL 3

CPL 2026 के 22वें मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने DLS की मदद से 9 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में शिमरोन हेमटायर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस को खुश कर दिया। हेटमायर ने अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों में शतक पूरा कर लिया।

हेमटायर आखिरी तक नाबाद रहे और उन्होंने 43 गेंदों में 258.13 की स्ट्राइक रेट से 111* रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और नौ छक्के भी लगाए।

CPL में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को किया बराबर

शिमरोन हेटमायर ने 40 गेंदों में तीन अंकों के स्कोर पर पहुंचते ही CPL में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हेटमायर से पहले आंद्रे रसेल और टिम सीफर्ट भी इतनी ही गेंदों में शतक लगा चुके हैं। रसेल ने 2018 में जमैका तल्लावास की तरफ से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ यह कारनामा किया था।

वहीं, सीफर्ट ने CPL 2025 में सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेलते हुए एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड के मामले में रसेल की बराबरी की थी। अब हेमटायर भी इनके क्लब में शामिल हो गए हैं।

ऐसा रहा CPL 2026 के 22वें मैच का पूरा हाल

बारिश से प्रभावित मुकाबले में दोनों ही टीमों को 16-16 ओवर खेलने को मिले। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। हेटमायर की शानदार पारी के अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी 7 गेंदों में 27 रनों की नाबाद पारी खेली।

इसके बाद, DLS के तहत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 182 का टारगेट मिला लेकिन टीम पूरे ओवर खेलकर 172/7 का ही स्कोर बना पाई। इस तरह से गुयाना की टीम ने 9 रन से बाजी मार ली। टीकेआर की तरफ से एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: भारत के नेक्स्ट रोहित-विराट बन सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, इन्हीं की जोड़ी में रोको वाली बात

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com