भारत के नेक्स्ट रोहित-विराट बन सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, इन्हीं की जोड़ी में रोको वाली बात
Table of Contents
India's next Rohit-Virat: भारतीय टीम के लिए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई है। इस जोड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। खासतौर पर वनडे क्रिकेट में इनका अलग ही दबदबा रहा है। इसी वजह से फैंस इन्हें साथ में प्यार से 'रोको' भी बुलाते हैं।
हालांकि, इस जोड़ी के ज्यादा से ज्यादा 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक ही नजर आने की संभावना है। इसी वजह से चर्चा हो रही है कि भारत (India) के लिए रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी जैसा जादू कौन से दो बल्लेबाज कर सकते हैं। तो इसका जवाब हम आपको देने जा रहे हैं। हमने ऐसे दो युवा बल्लेबाजों को चुना है, जो काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं और टीम इंडिया को कई मैच भी जिता चुके हैं।
ये 2 खिलाड़ी बन सकते हैं India के नेक्स्ट रोहित-विराट
भारत (India) के लिए रोहित शर्मा-विराट कोहली के जाने के बाद, फैंस के लिए इस जोड़ी जैसा जादू यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल कर सकते हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। गिल को पांच साल से ज्यादा का समय हो गया है। वहीं, जायसवाल भी 2023 के बाद से लगातार खेलते नजर आ रहे हैं।
यशस्वी ने टेस्ट फॉर्मेट में अपनी चमक बिखेरी है। वहीं, टी20आई और वनडे में भी मौके मिलने पर खुद को साबित किया है। जबकि गिल ने टेस्ट और वनडे में अपने बल्ले से खूब कमाल किया है। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में नियमित रूप से कम ही खेले हैं। इसी वजह से उनके आंकड़े उतने प्रभावशाली नहीं हैं लेकिन आईपीएल में उन्होंने दिखाया है कि वे सबसे छोटे फॉर्मेट के भी जबरदस्त बल्लेबाज हैं।
जायसवाल-गिल कर सकते हैं रोहित-विराट जैसा कमाल

रोहित शर्मा और विराट कोहली की सबसे बड़ी खासियत अपने दम पर मैच जिताना है। ये दोनों ही भारत (India) के लिए ऐसा काम कई बार कर चुके हैं। वहीं, इनके बल्ले से कई ऐतिहासिक पारियां भी देखने को मिल चुकी हैं। इन दोनों ने वनडे में 59.10 की औसत से साझेदारी की बदौलत 5792 रन जोड़े हैं। इससे साफ़ पता चलता है कि इनकी जोड़ी के सामने गेंदबाजों को काफी दिक्कत आती है।
ऐसा ही कुछ यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने भी किया है। हालांकि, इन दोनों को साथ में उतना खेलने का मौका नहीं मिला है, क्योंकि वनडे में जायसवाल कम ही खेलते हैं। वहीं, टेस्ट में वे ओपन करते हैं, जबकि गिल नंबर-4 पर आते हैं। हालांकि, रोहित के संन्यास के बाद, जायसवाल वनडे में गिल के साथ नियमित रूप से पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए जायसवाल और गिल के आंकड़े
टीम इंडिया (Team India) के लिए यशस्वी जायसवाल ने 2023 से लेकर अभी तक तीनों ही फॉर्मेट को मिलाकर कुल 60 मुकाबले खेले हैं। इनकी 85 पारियों में जायसवाल ने 45.82 की औसत से 3620 रन बनाए हैं। उनके नाम 10 शतक और 18 अर्धशतक हैं।
वहीं, शुभमन गिल ने 2019 से लेकर अब तक भारत के लिए 146 मैचों की 179 पारियों में 46.43 की औसत से 7291 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 32 अर्धशतक भी बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: भारत के ड्रेसिंग रूम तक पहुंचे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन कभी नहीं कर पाए टीम इंडिया के लिए डेब्यू