भारत के ड्रेसिंग रूम तक पहुंचे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन कभी नहीं कर पाए टीम इंडिया के लिए डेब्यू

Published - 31 Aug 2026, 05:11 PM | Updated - 31 Aug 2026, 05:54 PM

Team India 23

टीम इंडिया (Team India) के लिए डेब्यू का मौका हासिल करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। हालिया सालों में जरूर काफी सारे खिलाड़ी भारत के लिए खेलने में कामयाब रहे लेकिन पहले इतनी आसानी से डेब्यू कैप नहीं मिलती थी। इसी वजह से काफी सारे खिलाड़ी चुने जाने के बावजूद प्लेइंग XI में कभी जगह नहीं बना पाए और फिर उनकी टीम से छुट्टी भी हो गई।

इस लेख में हम ऐसे ही 4 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो टीम इंडिया (Team India) के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला।

ये 4 खिलाड़ी Team India के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होने के बावजूद डेब्यू नहीं कर पाए

1. अभिमन्यु ईस्वरन

बंगाल के ओपनिंग बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन काफी समय तक भारतीय टीम (Team India) के टेस्ट स्क्वाड में लगातार जगह बनाने में कामयाब रहे लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। ईश्वरन को आखिरी बार 2025 के इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में चुना गया था लेकिन उन्हें पूरी सीरीज बेंच पर ही रहना पड़ा। इसके बाद, उनकी टेस्ट टीम से छुट्टी कर दी गई। इस तरह ईश्वरन ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे, लेकिन डेब्यू नहीं कर पाए।

2. बेसिल थंपी

Team India 24

केरल के तेज गेंदबाज बेसिल थंपी को 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) में चुना गया था लेकिन वे एक भी मैच के लिए प्लेइंग XI में नहीं शामिल किए गए थे। थंपी ने उस साल आईपीएल में गुजरात लायंस के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। इसी वजह से उनका चयन हुआ था, लेकिन तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें बेंच पर ही रखा था। इसके बाद से थंपी कभी टीम में नजर नहीं आए और अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका भी नहीं मिला है।

3. प्रियांक पांचाल

गुजरात के पूर्व ओपनर प्रियांक पांचाल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8856 रन बनाए लेकिन उन्हें कभी भारतीय टीम (Team India) के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। पांचाल को 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में पहली बार चुना गया था। लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। इसके बाद, 2022 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी वे ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे लेकिन प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली। इसके बाद, उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और पिछले साल वे रिटायर भी हो गए।

4. ईश्वर पांडे

तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे भी काफी समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे लेकिन उस समय कई अन्य पेसर्स को तवज्जो दी जा रही थी। इसी वजह से ईश्वर सिर्फ ड्रेसिंग रूम तक ही नजर आए और उन्हें कभी प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली। उन्हें सबसे पहले 2013 में न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था। इस दौरे पर वनडे सीरीज के लिए भी उनका सिलेक्शन हुआ था। इसके बाद, वे करीब 18 महीन तक भारतीय टीम के साथ रहे लेकिन बिना डेब्यू के ही ड्रॉप हो गए। अब वे संन्यास ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स जैसा ऑलराउंडर बनने की इन 2 खिलाड़ियों में थी काबिलियत, लेकिन हार्दिक की वजह से कभी नहीं कर पाए डेब्यू

Tagged:

team india Abhimanyu Easwaran priyank panchal Basil Thampi ishwar pandey
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com