बेन स्टोक्स जैसा ऑलराउंडर बनने की इन 2 खिलाड़ियों में थी काबिलियत, लेकिन हार्दिक की वजह से कभी नहीं कर पाए डेब्यू

Published - 31 Aug 2026, 02:01 PM | Updated - 31 Aug 2026, 03:49 PM

Ben Stokes

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन एक ऑलराउंडर के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। स्टोक्स ने बल्ले और गेंद दोनों से ही खुद को साबित किया और अपना करियर बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक के रूप में किया। भारत के पास कपिल देव के बाद से लंबे समय तक ऐसे हरफनमौला खिलाड़ी की कमी रही, जो पेस बॉलिंग डालने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेता हो।

हालांकि, फिर 2016 में हार्दिक पांड्या की एंट्री हुई और उन्होंने कुछ ही समय में तीनों ही फॉर्मेट में अपनी जगह बना लेकिन यह फैसला आगे चलकर सही साबित नहीं हुआ। हार्दिक शुरुआत में सभी प्रारूप खेले, लेकिन बाद में सिर्फ व्हाइट बॉल के प्लेयर बन गए। इसी वजह से कोई होनहार ऑलराउंडर्स को डेब्यू तक का मौका नहीं मिला, जो टेस्ट में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) जैसा प्रभाव छोड़ सकते थे।

इन 2 खिलाड़ियों हार्दिक की वजह से टीम इंडिया में नहीं मिला डेब्यू का मौका, Ben Stokes जैसा कर सकते थे कमाल

1. प्रेरक मांकड़

Ben Stokes 1

इस लिस्ट में पहला नाम सौराष्ट्र के 32 वर्षीय ऑलराउंडर प्रेरक मांकड़ का है। मांकड़ ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत उस समय की थी, जब हार्दिक पांड्या आईपीएल में तहलका मचा चुके थे और टीम इंडिया में भी सिलेक्शन हो गया था। प्रेरक दाएं हाथ के बल्लेबाज और राइट हैंडेड मीडियम पेस गेंदबाज भी हैं। उनके नाम घरेलू क्रिकेट में 6000 प्लस रन और 100 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।

इसके बावजूद उन्हें कभी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला। हार्दिक पांड्या के कारण प्रेरक के नाम पर कभी विचार नहीं हुआ लेकिन उन्होंने डोमेस्टिक में अपनी छाप छोड़ी। इसी वजह से फैंस का मानना है कि प्रेरक मौका मिलने पर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) जैसा कमाल कर सकते थे। अभी उनकी उम्र 32 साल है लेकिन टीम इंडिया में सिलेक्शन होगा, इसकी संभावना कम ही नजर आती है।

2. चिराग जानी

भारत के घरेलू क्रिकेट में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) जैसी हरफनमौला काबिलियत वाले एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी चिराग जानी भी कभी टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं हुए। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने 2012 में घरेलू करियर शुरू किया था और डोमेस्टिक तक ही सीमित रहे हैं। सौराष्ट्र के इस ऑलराउंडर के नाम 8500 से ज्यादा रन दर्ज हैं। वहीं, गेंदबाजी में 300 प्लस विकेट चटकाए हैं।

प्रेरक मांकड़ की तरह चिराग भी दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं लेकिन उनकी किस्मत भी हार्दिक पांड्या की वजह से चमक नहीं सकी। अगर उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिलता तो शायद वे भी बेन स्टोक्स जैसा कमाल कर सकते थे।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के अलावा ये 2 खिलाड़ी भी है भारत की नेक्स्ट बिग थिंग, इनमें भी कोहली-सचिन जैसा टैलेंट

Tagged:

team india hardik pandya ben stokes Prerak Mankad Chirag Jani
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com