वैभव सूर्यवंशी के अलावा ये 2 खिलाड़ी भी है भारत की नेक्स्ट बिग थिंग, इनमें भी कोहली-सचिन जैसा टैलेंट

Published - 31 Aug 2026, 12:02 PM | Updated - 31 Aug 2026, 12:56 PM

India 16

भारत (India) की टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन इनमें से कुछ को ही मौका मिलता है, जबकि काफी सारे प्लेयर बिना खेले ही रिटायर हो जाते हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर की बात होती थी तो दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम लिया जाता था लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी का जिक्र होता है।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई में भारत (India) के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाया था। वैभव को टीम इंडिया की नेक्स्ट बिग थिंग कहा जा रहा है। उनके अंदर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसी प्रतिभा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, वैभव ही नहीं, बल्कि दो और खिलाड़ी भी हैं, जो तेंदुलकर-कोहली की तरह टैलेंटेड हैं।

ये 2 खिलाड़ी भी वैभव की तरह ही India के लिए बन सकते हैं भविष्य का सितारा

वैभव सूर्यवंशी ने भारत (India) के लिए टी20आई में डेब्यू कर लिया है और उन्हें वनडे में भी मौका देने की वकालत की जा रही है। लेकिन उनके जैसे ही 2 और खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम इंडिया के लिए भविष्य का सितारा माना जा रहा है। ये दो खिलाड़ी अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे हैं। वहीं, दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 से आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए धूम मचाने वाले ओपनर प्रियांश आर्या हैं।

म्हात्रे ने अंडर-19 टीम को बनाया चैंपियन, CSK के लिए भी दिखा चुके हैं जलवा

India 17

भारत (India) को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने वाले मुंबई के आयुष म्हात्रे ने अभी टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कुछ कमाल की पारियां खेली हैं। इसके अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी से आक्रामकता का परिचय भी दिया है। इस बार के आईपीएल सीजन में आयुष कमाल की फॉर्म में थे, लेकिन चोटिल होने के कारण जल्दी बाहर हो गए।

आयुष ने अभी तक सबसे ज्यादा सफलता लिस्ट ए क्रिकेट में हासिल की है। इसी वजह से उन्हें वनडे क्रिकेट में अगली बड़ी थिंग माना जा रहा है। उन्होंने 7 मैचों में 65.42 की औसत से 458 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। वहीं, टी20 क्रिकेट में उनके नाम 19 मैचों में 47.87 की औसत से 766 रन दर्ज हैं। इस दौरान आयुष ने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, CSK के लिए दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13 मैचों में तीन अर्धशतक की बदौलत 441 रन बनाए हैं।

प्रियांश भी आक्रामक ओपनर, शुरू से ही बड़े शॉट लगाना खासियत

जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलना पसंद करते हैं, वैसे ही प्रियांश आर्या भी गेंदबाजों पर पहली ही गेंद से हावी होने के लिए जाने जाते हैं। प्रियांश ने पंजाब किंग्स के लिए IPL में करीब 192 की स्ट्राइक रेट से 839 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी आए हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में 59 मुकाबलों में 176.78 की स्ट्राइक रेट से 1683 रन जड़े हैं।

अगर प्रियांश ने आगे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी में निरंतरता का परिचय दिया तो उन्हें जल्द ही भारत (India) की टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है। वैसे भी ओपनर अभिषेक शर्मा का फॉर्म खराब चल रहा है। इसी वजह से प्रियांश के लिए मौका बन सकता है।

यह भी पढ़ें: धोनी के CSK छोड़ने पर टीम मालिकों का आया बयान, अब खुद बताई उन्होंने पूरी सच्चाई

Tagged:

team india Priyansh Arya Ayush Mhatre Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com