वर्ल्ड कप 2027 से पहले विराट कोहली ने लिया संन्यास, तो फिर ये खिलाड़ी होगा उनका नंबर-3 पर रिप्लेसमेंट

Published - 01 Sep 2026, 09:40 AM | Updated - 01 Sep 2026, 10:17 AM

Virat Kohli 2

भारतीय टीम अगले साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 शिरकत करने वाली है, जिसके लिए विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम का अहम हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि, पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस टूर्नामेंट से पहले संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, जिससे टीम की चुनौतियां बढ़ जाएंगी.

अगर विराट कोहली वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देते हैं तो फिर भारतीय चयनकर्ताओं के लिए उनकी जगह भरना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. वैसे तो इस समय टीम इंडिया के पास नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए कई विकल्प मौजूद है, लेकिन 26 वर्षीय एक खिलाड़ी को किंग कोहली (Virat Kohli) का बेस्ट रिप्लेसमेंट माना जा रहा है.

Virat Kohli का रिप्लेसमेंट बन सकता है ये खिलाड़ी

Virat Kohli 5

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए जो मुकाम हासिल किए हैं, उन्हें छू पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने भारत को कई अहम जीत दिलाई हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे मार्की टूर्नामेंट में वह टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं.

यही वजह है कि विराट कोहली (Virat Kohli) को अगले साल खेले जाने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2027 के लिए अहम माना जा रहा है. हालांकि, इस बीच ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह टूर्नामेंट से पहले वनडे से संन्यास ले सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो भारतीय चयनकर्ता उनकी जगह देवदत्त पाडिक्कल को आजमा सकते हैं.

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 58 रन पर ढेर हुई विपक्षी टीम, 71 रनों से दर्ज की धमाकेदार जीत

अपनी बल्लेबाजी से मचाया धमाल

कर्नाटक बैटर देवदत्त पडिक्कल का बल्ला इस समय जमकर आग उगल रहा है. घरेलू क्रिकेट में लगातार तीसरे नंबर पर शानदार बल्लेबाजी कर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भी नंबर-3 पर वह काफी प्रभावशाली नजर आए थे. इस दौरान वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. देवदत्त पाडिक्कल ने 109.33 के विस्मयकारी औसत से दो शतक की बदौलत 328 रन बनाए. इसके बाद से ही उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है.

शानदार रहा है घरेलू क्रिकेट करियर

देवदत्त पाडिक्कल के पास भी विराट कोहली की तरह क्रीज़ पर समय बिताकर लंबी पारी खेलने की क्षमता है. इसके अलावा वह स्ट्राइक रोटेट करने में भी माहिर हैं. उनकी मौजूदगी से टीम के पास बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकल्प भी आ जाएगा. हालांकि, उन्होंने अभी तक भारत के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है.

लेकिन अगर देवदत्त पाडिक्कल के लिस्ट ए करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने इस फॉर्मेट के 42 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनका 82.23 का औसत रहा. वह 41 पारियों में 2796 रन बनाने में कामयाब रहे, जिसमें 13 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है.

भारत के नेक्स्ट रोहित-विराट बन सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, इन्हीं की जोड़ी में रोको वाली बात

Tagged:

Virat Kohli team india devdutt padikkal
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com