बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 58 रन पर ढेर हुई विपक्षी टीम, 71 रनों से दर्ज की धमाकेदार जीत

Published - 01 Sep 2026, 09:39 AM | Updated - 01 Sep 2026, 09:40 AM

BAN vs IDN

BAN vs IDN: क्रिकेट जगत में अक्सर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं, जो लंबे समय तक फैंस के जेहन में बसे रहते हैं. ऐसा ही एक मैच 31 अगस्त को खेला गया, जिसमें बांग्लादेश की टीम ने विपक्षी टीम को चारों खाने चित कर दिया. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने अपना कहर बरपाते हुए विरोधी टीम की पारी महज 58 रनों पर समेट दी. इसके दम पर बांग्लादेश (BAN vs IDN) ने 71 रनों से शानदार जीत अपने नाम कर ली.

BAN vs IDN: बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

BAN Vs IDN

महिला एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है, जिसका चौथा मुकाबला 31 अगस्त को खेला गया. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में बांग्लादेश टीम ने दमदार प्रर्दशन कर पहली बार एशिया कप खेल रही इंडोनेशिया (BAN vs IDN) को धूल चटाई और एकतरफा अंदाज में 71 रनों से मैच अपने नाम किया. बांग्लादेश की इस जीत की हीरो नाहिदा अक्तर रहीं, जिनकी गेंदबाजी के सामने इंडोनेशिया टीम के लिए टिक पाना मुश्किल रहा.

भारत के नेक्स्ट रोहित-विराट बन सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, इन्हीं की जोड़ी में रोको वाली बात

बांग्लादेश ने बनाए 129 रन

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत धीमी रही. पावरप्ले में ही टीम ने ओपनर जुएरिया फिरदौस खो दिया. फिर दिलारा अख्तर और शोभना मोस्तारी ने मोर्चा संभालते हुए 40 रनों की साझेदारी की. शोभना मोस्तारी 40 रनों के साथ टीम की हाई-स्कोरर रहीं. अंत में शोर्ना अख्तर ने महज 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 31 रन बनाकर टीम के स्कोरबोर्ड को 129 तक पहुंचा दिया. इस दौरान इंडोनेशिया के निए नी अरियानी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटकी.

58 रन पर ढेर हुई इंडोनेशिया टीम

दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए उतरी इंडोनेशिया टीम की पारी 58 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के सामने टिक पाना उनके लिए नामुमकिन रहा. तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर ने पावरप्ले में ही इंडोनेशिया को दो झटके दे दिए. इसके बाद स्पिनर नाहिदा अख्तर ने मध्यक्रम में तीन विकेट हासिल कर कहर बरपाया. ऐसे प्रदर्शन के चलते इंडोनेशिया 17.3 ओवर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ओपनर मारिया कोराजॉन के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.

भारत के ड्रेसिंग रूम तक पहुंचे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन कभी नहीं कर पाए टीम इंडिया के लिए डेब्यू

Tagged:

bangladesh cricket team indonesia women's cricket team BAN vs IDN
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com