इंग्लैंड छोड़कर अब ऑस्ट्रेलिया पहुंचे बेन स्टोक्स, अब कंगारु टीम के लिए खेलने का किया फ़ैसला
Published - 01 Sep 2026, 01:41 PM | Updated - 01 Sep 2026, 02:24 PM
Table of Contents
28 जून 2026 को इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. लगभग 17 सालों तक इंग्लिश टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर विराम लगाया. उनके इस फैसले से क्रिकेट फैंस काफी निराश नजर आए थे. लेकिन अब बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंग्लैंड छोड़ ऑस्ट्रेलिया का रुख करते हुए यह साफ कर दिया है कि मैदान पर उनकी जर्नी अभी पूरी नहीं हुई है. वह जल्द ही एक कंगारु टीम के लिए खेलते नजर आने वाले हैं.
इंग्लैंड छोड़कर अब ऑस्ट्रेलिया पहुंचे Ben Stokes

क्रिकेट जगत के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग में हिस्सा लेने वाले हैं. उन्होंने इस सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. करीब 12 सालों के बाद वह बीबीएल में अपना जलवा बिखेरेंगे. 2014-15 में बेन स्टोक्स ने आखिरी बार इस टूर्नामेंट में शिरकत की थी, जब वह मेलबर्न रेनेगेड्स की जर्सी में दिखाई दिए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद उनके क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टीम में जुड़ने की जानकारी फैंस को दी.
All set for a BBL signing! 📝🔥
— Sportskeeda (@Sportskeeda) September 1, 2026
Ben Stokes is all but confirmed to join the Adelaide Strikers on a deal worth around $500,000, with the England star set to be available for the entire BBL season. 💙💰
(Source: Tom Morris)#BBL2026 #BenStokes #SKC #Sportskeeda pic.twitter.com/ahgpYqeAk5
एशियन गेम्स से बाहर हुआ टीम का स्टार प्लेयर, लेकिन खेलेगा अफगानिस्तान सीरीज
3.41 करोड़ होगी सैलरी
इंडिया टीवी के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को एडिलेड स्ट्राइकर्स के अलावा सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स से भी बेहतरीन ऑफर मिले थे. हालांकि, उन्होंने इस दोनों टीमों द्वारा मिले प्रस्तावों को ठुकरा दिया. वह पूरे सीजन अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले हैं. बिग बैश लीग के इस सीजन में उनकी सैलरी लगभग 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 3.41 करोड़ रुपये होगी.
बेन स्टोक्स पहले राष्ट्रीय टीम को तवज्जो देने की वजह से टी20 लीग में हिस्स नहीं लेते थे, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देने के बाद उनका दुनियाभर में होने वाली प्रतिस्पर्धी लीगों पर रहेगा.
बिग बैश लीग का रह चुके हैं हिस्सा
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स ने इससे पहले बिग बैश लीग के सिर्फ एक सीजन में हिस्सा लिया था. इस दौरान वह मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते दिखाई दिए थे. 4 मुकाबलों में टीम का प्रतिनिधित्व करते वह बल्ले से महज 128 रन ही बना सके. हालांकि, इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला. जबकि गेदबाजी करते हुए उनके हाथ तीन विकेट लगी. वहीं, अब एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर