कब होगा अफ़गानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, किन 15 नामों पर सकती है मुहर? एक क्लिक पर जानें सबकुछ

Published - 01 Sep 2026, 10:18 AM | Updated - 01 Sep 2026, 10:59 AM

IND Vs AFG 9

श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान (IND vs AFG) का सामना करने वाली है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की है. ऐसे में भारतीय फैंस टीम के सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सबकी नजर इस पर टिकी है कि टी20 में भारतीय खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय चयनकर्ता टीम में क्या बदलाव करते हैं. तो आइए जानते हैं कि भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज (IND vs AFG) के लिए टीम का ऐलान कब होगा और इसमें किन 15 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है?

कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

Team India 14

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज सितंबर से खेली जानी है. 13 सितंबर से दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में इस सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेले जाएंगे. भले ही इसका आयोजन भारत में किया जा रहा है, लेकिन सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा. वहीं, टीम इंडिया के ऐलान की बात की जाए तो चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 3 सितंबर को टीम की घोषणा कर सकती है.

वर्ल्ड कप 2027 से पहले विराट कोहली ने लिया संन्यास, तो फिर ये खिलाड़ी होगा उनका नंबर-3 पर रिप्लेसमेंट

इस खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय चयनकर्ता भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई टीम को ही मौका दे सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो श्रेयस एक बार फिर कप्तान की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. दरअसल, 17 सितंबर से जापान में इस टूर्नामेंट की क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो जाएगा. ऐसे में IND vs AFG सीरीज भारतीय खिलाड़ियों के लिए एशियाई खेलों 2026 से पहले तैयारियां का अच्छा अवसर हो सकती है.

बुमराह हो सकते हैं ड्रॉप?

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह जुलाई में खेली गई इंग्लैंड टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से ही उन्हें टीम से दूरी बनानी पड़ी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि वह पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं. लेकिन भारतीय चयनकर्ता एहतियात बरतते हुए उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से ड्रॉप कर सकते हैं. नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के एक अनुसार एक सूत्र ने बताया है कि,

"बुमराह की रिकवरी अच्छी चल रही है। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत, प्लान यह था कि वह वनडे और टेस्ट पर ध्यान देंगे, लेकिन घुटने की चोट के बाद मैनेजमेंट चाहता है कि वह सबसे छोटे फॉर्मेट से वापसी करें। उन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शायद बहुत जल्द हो, लेकिन एशियन गेम्स में उनके खेलने की काफी संभावना है।"

अगर जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए चुना नहीं जाता तो उनकी जगह आशोक शर्मा को मौका मिल सकता है. उनका जिम्बाब्वे के साथ खेली गई टी20 सीरीज के लिए टीम में चयन हुआ था. इसी के साथ बता दें कि हाल ही में रिपोर्ट आई है कि वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती अपनी फिटनेस हासिल कर चुके हैं.

IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और आशोक शर्मा।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, मोहम्मद रिजवान बाहर

Tagged:

team india shreyas iyer bcci IND vs AFG
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com