इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, मोहम्मद रिजवान बाहर

Published - 01 Sep 2026, 09:18 AM | Updated - 01 Sep 2026, 10:07 AM

Pakistan 2

Pakistan squad for 3rd Test vs England: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में मेहमान टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण इंग्लैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है। हालांकि, अभी तीसरा और अंतिम टेस्ट बाकी है, जो 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।

इस मैच के लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने अपने 17 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं। पाक ने अपने कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर किया है, जिसमें विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान का नाम भी शामिल है।

Pakistan ने मोहम्मद रिजवान को तीसरे टेस्ट के स्क्वाड से किया ड्रॉप

Pakistan 3

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में अनुभवी मोहम्मद रिजवान पूरी तरह फ्लॉप रहे। बतौर विकेटकीपर भी उनका कुछ खास प्रभाव देखने को नहीं मिला, लेकिन सबसे ज्यादा निराशा बल्ले के साथ हुई। उन्होंने लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमशः 12 और 41 का स्कोर बनाया। इसके बाद, लॉर्ड्स में पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 1 का स्कोर बनाया।

इस साधारण प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान (Pakistan) की टीम से तीसरे टेस्ट के लिए बाहर कर दिया गया है। रिजवान के लिए आगे की राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। ऐसे में अब उनके लिए वापसी करना काफी मुश्किल होगी।

रिजवान के अलावा ये 6 खिलाड़ी भी भेजे गए घर

पाकिस्तान (Pakistan) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए सिर्फ मोहम्मद रिजवान को ही नहीं बाहर किया है। उनके साथ छह और खिलाड़ियों को घर भेज गया है, जिसमें इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस जफ़र और खुर्रम शहजाद भी शामिल हैं। इमाम ने चोट के कारण लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की थी। वहीं, सलमान ने पहले टेस्ट में कप्तानी की थी, जबकि दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई थी।

पाकिस्तान ने 5 अनकैप्ड समेत 7 नए खिलाड़ियों को स्क्वाड में दी जगह

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने 7 खिलाड़यों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद, उनकी जगह लेने वालों प्लेयर्स का भी ऐलान किया है। इनमें 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अनकैप्ड हैं। ये अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रज़ाउल्लाह हैं। वहीं, सैम अयूब और अब्दुल्लाह फजल की वापसी हुई है।

बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर) सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, उबैद शाह

यह भी पढ़ें: भारत के नेक्स्ट रोहित-विराट बन सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, इन्हीं की जोड़ी में रोको वाली बात

Tagged:

Pakistan Cricket Team England Cricket Team Mohammad Rizwan ENG vs PAK
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com