एशियन गेम्स से बाहर हुआ टीम का स्टार प्लेयर, लेकिन खेलेगा अफगानिस्तान सीरीज

Published - 01 Sep 2026, 12:16 PM | Updated - 01 Sep 2026, 01:01 PM

Asian Games

जापान में होने वाले एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होनी है। इसके लिए काफी सारी टीमों ने अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है। हालांकि, अभी तक बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है लेकिन इस बात की पुष्टि कर दी है कि तेज गेंदबाज नाहिद राणा इस बहु-खेल इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

23 साल के नाहिद राणा ने कुछ ही सालों में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी विभाग में अपनी खास जगह बना ली है। वे जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर चोटिल हो गए थे और तब से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी। इसी वजह से माना जा रहा था कि शायद वे एशियन गेम्स में हिस्सा ले सकते हैं लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने साफ़ कर दिया है कि वे नाहिद को खिलाने के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद, Asian Games में भी नाहिद राणा नहीं आएंगे नजर

Asian Games 1

नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के दो मुकाबले खेले थे। इसके बाद, वे तीसरे मैच में नहीं खेल पाए थे। वहीं, अपनी साइड स्ट्रेन की इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे। छह हफ़्ते के ब्रेक के बाद उन्होंने सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अकादमी परिसर में नेट्स पर बॉलिंग की प्रैक्टिस की।

नाहिद राणा को लेकर नहीं की जाएगी जल्दबाजी

दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की तरफ बढ़ रहा है लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड किसी भी तरह की जल्दबाजी के मूड में नहीं है। यही कारण है कि एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 में नाहिद के खेलने की उम्मीद नहीं है।

अफगानिस्तान सीरीज में नाहिद राणा की हो सकती है वापसी

BCB के मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने सोमवार को बताया कि वे नाहिद राणा के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और इसलिए, वे सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों (Asian Games) में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट या फिर वनडे में खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा,

"नाहिद राणा की चोट से उबरने की प्रक्रिया के चलते हम उन्हें एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल करने पर विचार नहीं कर रहे हैं। नाहिद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से वापसी करेंगे। अभी यह देखना बाकी है कि वे टेस्ट खेलेंगे या वनडे। लेकिन यह 100% तय है कि वे एशियाई खेलों में नहीं खेलेंगे।"

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने चुना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, धोनी नहीं बल्कि इस दिग्गज का लिया नाम

Tagged:

bangladesh cricket team bcb Nahid Rana Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com