सूर्यकुमार यादव ने चुना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, धोनी नहीं बल्कि इस दिग्गज का लिया नाम

Published - 01 Sep 2026, 11:00 AM | Updated - 01 Sep 2026, 11:38 AM

Suryakumar Yadav 4

भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम इंडिया से बाहर हुए कई महीने हो गए हैं. भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले इस खिलाड़ी को भारतीय चयनकर्ताओं ने न केवल कप्तान की कुर्सी से हटाया, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया. वहीं, अब उनकी टीम में वापसी भी काफी मुश्किल नजर आ रही है. इस बीच सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने फेवरेट कप्तान का नाम बताकर सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी नहीं, बल्कि 39 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी का नाम लिया.

Suryakumar Yadav ने चुना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान

Suryakumar Yadav 2

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हाल ही में टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ हुई बातचीत का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया. इस इंटरव्यू के दौरान स्काई कई सवालों का जवाब देते नजर आए. वहीं, जब उनसे उनके पसंदीदा कप्तान के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने एमएस धोनी या विराट कोहली नहीं, बल्कि रोहित शर्मा का नाम लिया. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि,

IPL में जिस तरह से वे कप्तानी करते थे और कम स्कोर का बचाव करते थे, वह कमाल का था. 2024 वर्ल्ड कप में, जब हमें 30 गेंदों पर 30 रनों की ज़रूरत थी, तो सभी निराश थे, लेकिन उन्होंने सभी का हौसला बढ़ाया.

क्रिकेट से संन्यास लेने का बना लिया था मन?

आकाश चोपड़ा के साथ इस इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम इंडिया से बाहर किए जाने का दुख भी ज़ाहिर किया. उन्होंने कहा कि उन्हें आगे का रास्ता बिल्कुल धुंधला नजर आ रहा था. कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि मैं आगे खेलूं या नहीं. स्काई ने बताया,

मैं थोड़ा निराश था, क्योंकि आपने दो साल में एक भी सीरीज नहीं गंवाई थी. आपने वर्ल्ड कप और एशिया कप जीता था. ऐसे में आप चाहते हैं कि यही चीज आगे भी जारी रहे. जब सब कुछ अच्छा चल रहा था, तो फिर बदलाव क्यों? बदलाव की वजह क्या थी? यही सवाल मेरे दिमाग में चल रहा था. मैं करीब डेढ़ महीने तक घर पर बैठा यही सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है? यह संभव कैसे है?
हमने अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता था. हां, आईपीएल उतना अच्छा नहीं रहा था, जितना मैं चाहता था. हम घर पर बैठे थे. दोस्त आए, परिवार के लोग आए. सभी ने कहा कि कोई बात नहीं, यह जिंदगी का हिस्सा है. लेकिन जब वे घर से चले जाते थे, तो हम ही अकेले रह जाते थे और फिर आपस में यही बात करते थे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ.

IPL 2026 में रहे थे Suryakumar Yadav फ्लॉप

सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था. पूरे सीजन वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. मुंबई इंडियंस के लिए 13 मुकाबले खेलते हुए उन्होंने 13 पारियों में 20.76 की औसत से सिर्फ 270 रन बनाए. इससे पहले टीम इंडिया के लिए बतौर बल्लेबाज भी वह कुछ खास नहीं कर सके थे, जिसकी वजह से सूर्यकुमार यादव को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा.

कब होगा अफ़गानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, किन 15 नामों पर सकती है मुहर? एक क्लिक पर जानें सबकुछ

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com