वर्ल्ड कप 2027 के लिए कुछ ऐसा होगा भारत का टॉप-6, इनके ऊपर हो सकती है बल्लेबाजी की जिम्मेदारी

Published - 01 Sep 2026, 12:58 PM | Updated - 01 Sep 2026, 01:41 PM

World Cup 2027 3

भारतीय टीम और क्रिकेट फैंस की नजरें अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) पर टिकी हुई है. दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं. विश्वकप 2027 के लिए टीम इंडिया के पास बल्लेबाजी के लिए कई दमदार बल्लेबाजों का विकल्प मौजूद होगा.

ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए एक परफेक्ट बैटिंग ऑर्डर तैयार कर पाना काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है. तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए भारत का टॉप-6 ऑर्डर कैसा हो सकता है?

World Cup 2027 के लिए ऐसा हो सकता है भारत का टॉप-6

World Cup 2027 3

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2026 (World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी आ सकती है. इन दोनों खिलाड़ियों के कंधों पर टीम को दमदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. जहां एक ओर रोहित शर्मा अपने आक्रमक अंदाज से टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे, तो वहीं शुभमन गिल अपनी सधी हुई बल्लेबाजी से टॉप ऑर्डर को स्थिरता देंगे. वनडे वर्ल्ड कप 2027 में वह कप्तान की भूमिका भी निभाते नजर आएंगे.

नन्ही सी उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, दिलीप ट्रॉफी में कर डाला बड़ा कारनामा

विराट कोहली पर टिकी होगी सबकी नजरें

तीसरे नंबर में बल्लेबाजी करने के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली आ सकते हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में एक बार फिर सबकी नजरें उन पर टिकी होगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी हो सकता है.

इसलिए भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि वह आगामी विश्वकप में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाते हुए अपने करियर का यादगार अंदाज में अंत करें. इस समय भी उनका बल्ला धमाल मचा रहा है. साल 2026 में अब तक 6 मुकाबलों खेले हुए विराट कोहली ने 64 की औसत से 384 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.

मिडिल ऑर्डर में मिल सकता है मौका

विराट कोहली के अलावा मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या को मौका मिल सकता है. मध्यक्रम में ये तीनों बल्लेबाज प्रभावशाली पारी खेल टीम इंडिया को मजबूत देने की कोशिश करेंगे. केएल राहुल की मौजूदगी से भारत के बैटिंग ऑर्डर को गहराई और मजबूती मिलेगी. जबकि श्रेयस अय्यर स्पिनर्स के खिलाफ जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं. हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के अलावा वह टीम के लिए तेज गेंदबाजी का विकल्प होंगे.

कब होगा अफ़गानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, किन 15 नामों पर सकती है मुहर? एक क्लिक पर जानें सबकुछ

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma world cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com