WATCH: ग्लेन फिलिप्स ने फिर दिखाई गजब की फील्डिंग, CPL में पकड़ डाला साल का सर्वश्रेष्ठ कैच

Published - 01 Sep 2026, 02:13 PM | Updated - 01 Sep 2026, 03:33 PM

Glenn Phillips

Glenn Phillips one-handed catch: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को एक पूर्ण क्रिकेटर माना जाता है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग सभी में अव्वल हैं। वहीं मैदानी फील्डिंग में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है। फिलिप्स ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कई कमाल के कैच पकड़े हैं, जिनकी चर्चा हमेशा ही फैंस के बीच होती है।

अब ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने एक हैरतअंगेज CPL 2026 में पकड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। फिलिप्स ने सिर्फ एक हाथ से ऐसा कमाल का कैच पकड़ा, जिस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। कुछ देर के लिए तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में वे हंसने लगे।

Glenn Phillips ने सुनील नरेन का एक हाथ से पकड़ा जबरदस्त कैच

Glenn Phillips 1

CPL 2026 में ग्लेन फिलिप्स की टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स का सामना ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से हुआ। 182 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो की टीम को तीसरे ही ओवर की पहली ही गेंद पर ओपनर सुनील नरेन का विकेट गंवाना पड़ा। ड्वेन प्रिटोरियस ने एक शॉर्ट बॉल फेंकी और नरेन ने उसे डीप मिड-विकेट की दाईं ओर पुल किया, लेकिन शॉट पर उनका पूरा कंट्रोल नहीं था।

बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे ग्लेन फिलिप्स अपनी दाईं ओर तेजी से दौड़े, फ्लडलाइट्स की वजह से कुछ पल के लिए गेंद उनकी नजर से ओझल हो गई, फिर भी उन्होंने बड़ी आसानी से अपना दाहिना हाथ गेंद की तरफ बढ़ाया और हवा में ही उसे लपकते हुए एक कमाल के कैच को अंजाम दिया।

ब्लाइंड कैच के बाद फिलिप्स भी हो गए हैरान

बाउंड्री के उस पार जा रही गेंद को ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने एक हाथ से ही अपनी जबरदस्त फील्डिंग से कैच में तब्दील कर दिया। वे खुद भी कुछ देर हैरान खड़े नजर आए और उनके चेहरे के हाव-भाव को देखकर लग रहा था कि उन्हें भी यकीन नहीं था कि उन्होंने इतना कमाल का कैच एक हाथ से कैसे पकड़ लिया। इसके बाद, वे मुस्कुराते हुए अपने साथी खिलाड़ियों के साथ विकेट का जश्न मनाने के लिए आगे बढ़े।

आप भी देखें वीडियो:

बल्ले के साथ खाता खोलने में रहे नाकाम

ग्लेन फिलिप्स ने फील्डिंग में जरूर कमाल किया, लेकिन बल्लेबाजी में वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का मौका गुयाना अमेजन वॉरियर्स को मिला और ओपनिंग करने आए फिलिप्स चार गेंदों तक ही टिक पाए और अकील हुसैन का शिकार बने।

उनकी टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में 16 ओवर में 185/5 का स्कोर बनाया, जवाब में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स 172/7 का ही स्कोर बना पाई और DLS के तहत 9 रन से मुकाबला हार गई।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स से बाहर हुआ टीम का स्टार प्लेयर, लेकिन खेलेगा अफगानिस्तान सीरीज

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com