ट्रॉफी सिर पर रखकर थिरके Virat Kohli और Krunal Pandya, होटल में जमकर लगाए ठुमके, VIDEO वायरल
Published - 01 Jun 2026, 01:56 PM | Updated - 01 Jun 2026, 01:57 PM
Table of Contents
Virat Kohli : गुजरात टाइटन्स को हराने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार दूसरी बार आईपीएल 2026 की ट्रॉफी उठाई. इस हाईवोल्टेज मैच में विराट कोहली ने विनिंग पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन जोड़े. वहीं, IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद RCB खेमे में जश्न का माहौल था.
पूरी टीम ने होटल पहुंचकर जमकर डांस किया. इस दौरान Virat Kohli ने खूब डांस किया, तो वहीं Krunal Pandya ने सिर पर ट्रॉफी रखकर ठुमके लगाए.
Krunal Pandya और Virat Kohli ने किया डांस
Celebration rukenge nahi ft. Krunal Pandya. 🕺🤭😂 pic.twitter.com/s6RgvHdxaR
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आरसीबी चैंपियन बनी. इसी खुशी में टीम का जश्न पूरी रात चलता रहा. लेकिन असली पार्टी तब शुरू हुई, जब पूरी टीम आधी रात होटल पहुंची. जहां पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत ढोल की आवाज से हुआ.
टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने खूब डांस किया. इस दौरान का एक वीडियो आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.
वीडियो में दिख रहा है कि, जैसे ही टीम अंदर दाखिल हुई तो क्रुणाल (Krunal Pandya) ने खुशी में ट्रॉफी को सिर पर उठा लिया और डांस करने लगे.उन्होंने ढोल की आवाज पर भांगड़ा कर शुरू कर दिया. वहीं, अपने साथी का जोश देखकर बाकी खिलाड़ी भी वहां आ गए और डांस करने लगे.
दो ट्रॉफी जीतने पर खुश हुए खिलाड़ी

क्रुणाल पंड्या का जोश और खुशी को देखकर विराट कोहली (Virat Kohli) खुद को नहीं रोक पाए. वह भी क्रुणाल पंड्या के पास पहुंचे और उनके साथ बच्चों की तरह भांगड़ा करने लगे. विराट और पंड्या के चेहरे और खुशी देखकर साफ जाहिर है कि बैके टू बैक दो ट्रॉफी जीतने के बाद वह कैसा महसूस कर रहे हैं.
वहीं, रॉयल बेंगलुरू चैलेंजर्स ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Celebration rukenge nahi ft. Krunal Pandya .' अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. RCB फैंस भी कमेंट कर अपनी खुशी बता रहे हैं.
IPL 2026 के अवॉर्ड्स से भर गई Vaibhav Sooryavanshi की झोली, जानिए कितनी प्राइज मनी लेकर लौटे घर
RCB ने लगातार जीती दो ट्रॉफी
बता दें कि अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस ने RCB को 155 रनों का टारगेट दिया था. वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की जांबाज पारी खेली और RCB को जीत दिलाई. जबकि, पूरे सीजन क्रुणाल पंड्या ने अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस से टीम को मजबूती दी.
जिसके कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही. कभी एक टीम एक ट्रॉफी के लिए तरस गई थी, वहीं अब बैक टू बैक ट्रॉफी हासिल करने के बाद RCB खेमे में अलग ही खुशी है.
RCB की जीत पर इमोशनल हुए Chris Gayle और AB de Villiers, दोनों ने शेयर किया भावुक संदेश
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर