RCB की जीत पर इमोशनल हुए Chris Gayle और AB de Villiers, दोनों ने शेयर किया भावुक संदेश
Published - 01 Jun 2026, 12:41 PM | Updated - 01 Jun 2026, 01:31 PM
Table of Contents
रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बनने में कामयाब रही. 17 साल तक ट्रॉफी के लिए तरसने वाली इस टीम ने अब लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. 31 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी ने आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला, जिसमें बोल्ड आर्मी 5 विकेटों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर पाई. इसके बाद अब आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने टीम को बधाई देते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
RCB ने जीता दूसरा खिताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन काफी यादगार रहा. रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने धमाकेदार प्रर्दशन कर खिताब अपने नाम किया. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग में टीम कमाल की नजर आई. आरसीबी के बैक टू बैक दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और फ्रेंचाइजी का उत्साह चरम पर है. इस बीच टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया भावूक वीडियो शेयर की है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
RCB की जीत पर इमोशनल हुए AB de Villiers
एबी डिविलियर्स ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 बिल्कुल परफेक्ट रहा. उन्होंने कहा कि,
ठीक है, लगातार दो ट्रॉफियां. बैक-टू-बैक खिताब — 2025 और 2026. मैं अभी मैदान पर हूँ. मेरी अभी तक टीम से मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन थोड़ी देर में जियो पर बातचीत खत्म करने के बाद मैं खिलाड़ियों के पास जाऊंगा. मैं टीम से मिलने के लिए बेताब हूं. इस सीजन खिलाड़ियों ने क्या शानदार प्रदर्शन किया है. पूरी तरह से निरंतरता दिखाई. यह बिल्कुल परफेक्ट अभियान रहा.
रणनीति बनाने से लेकर उसे मैदान पर लागू करने तक, हर चीज बेहतरीन रही. आज रात यहां होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मैंने अपने पूरे जीवन में इतनी बड़ी भीड़ कभी नहीं देखी. करीब 1 लाख दर्शक अपनी-अपनी टीमों का समर्थन करने आए थे, लेकिन आखिर में जीत RCB की हुई. मुझे इस टीम पर गर्व है. आईपीएल 2026 चैंपियन. क्या शानदार एहसास है. क्या टीम है! वाह!
View this post on Instagram
Chris Gayle ने भी दी बधाई
क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडिया साझा कर कहा कि आरसीबी अगले साल ट्रॉफी की हैट्रिक के लिए खेलना. इस दौरान उनके साथ वीडियो में अन्य खिलाड़ी भी नजर आए. यूनिवर्सल बॉस ने कहा कि,
"RCB, लगातार दूसरी बार चैंपियन! बैक-टू-बैक ट्रॉफियां. यही हमारा अंदाज है. हम चैंपियन हैं. बेंगलुरु और RCB को ढेरों बधाइयां। हम आपसे प्यार करते हैं. चलिए, अब अगले साल हैट्रिक की ओर बढ़ते हैं. हां."
View this post on Instagram
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर