Yuvraj Singh से लेकर अब तक, T20I में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, देखें सभी नाम

Published - 01 Jun 2026, 12:09 PM

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh: टी20 क्रिकेट को हमेशा से ही विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, जहां पर एक ही ओवर में कभी भी मैच का रूख पलट जाता है. लेकिन 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाना आज भी क्रिकेट की दुनिया में सबसे दुर्लभ माना जाता है. क्योंकि किसी भी बल्लेबाज के लिए टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाना आसान नहीं होता है.

लेकिन इस खास कारनामे की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने की थी. उसके बाद कुछ ही बल्लेबाज है जो यह कमाल कर पाए हैं. चलिए तो जानते हैं कौन-कौन वह बल्लेबाज......

Yuvraj Singh की तरह इन बल्लेबाजों ने 6 गेंदों में जड़े 6 छक्के

1. युवराज सिंह

Yuvraj Singh

सबसे पहले बात करते हैं युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की, जिन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया था. उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ बैटिंग करते हुए 6 गेंदों में 6 सिक्स मार दिए.

यह पल भारतीय क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरा अक्षरों में हमेशा के लिए लिख गया. इस मैच युवी ने सिर्फ 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी थी. अपनी इस इनिंग की बदौलत की वह रातों-रात स्टार बन गए थे.

2. कीरोन पोलार्ड

दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड का नाम मौजूद है. वह भी एक ओवर में 6 छक्के मार चुके हैं. पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) जैसा यह कारनामा किया. उन्होंने अकिला धनंजया के खिलाफ ताकतवर हिटिंग और आक्रामक अंदाज में बैटिंग की.

खास बात यह है कि 6 छक्के खाने के एक ओवर पहले ही अकिला ने हैट्रिक विकेट लिया हासिल किया था. लेकिन पोलार्ड की पारी ने बता दिया कि टी20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है.

3. दीपेंद्र सिंह

इस सूची में तीसरा नाम नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी का है. वह टी20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर 6 छक्के मारने वाले तीसरे और इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं.

बता दें कि दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पाकिस्तान में जन्मे कामरान खान के खिलाफ 6 छक्के जड़े थे. उनकी यह उपलब्धि नेपाल क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बनी, और उन्होंने दुनिया साबित कर दिया कि छोटे क्रिकेटिंग देशों के खिलाड़ी भी बड़े कारनामे कर सकते हैं.

IPL 2026 Final, RCB vs GT Stats: लगातार दूसरा खिताब जीत RCB ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने कोहली

4. कुशल भुर्तेल

लिस्ट में चौथे नंबर और आखिरी में नेपाल के ओपनर बल्लेबाज कुशल भुर्तेल का नाम है. उन्होंने एशियन गेम्स टी20 इंटरनेशनल क्वालिफायर के पहले मुकाबले में हाल ही में चीन के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़े.

कुशल भुर्तेल ने चीन के चेन जुओ के ओवर में पांच गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचाया. वहीं, 5वीं गेंद वाइड रही, और ओवर का अंत भी छक्के के साथ हुआ.

अब यह कमाल करने के बाद नेपाल का ओपनर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और कीरोन पोलार्ड के साथ एलीट क्लब का हिस्सा बन गया है. जिसमें टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी शामिल हैं.

IPL फाइनल के बाद बड़ा हादसा, Gujarat Titans की बस में लगी भीषण आग, GT कैंप में पसरा मातम

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com