IPL 2026 Final, RCB vs GT Stats: लगातार दूसरा खिताब जीत RCB ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने कोहली
Published - 01 Jun 2026, 09:50 AM | Updated - 01 Jun 2026, 09:51 AM
Table of Contents
RCB vs GT के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक रहा। इस महामुकाबले में रॉयल चैलेंर्जस बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मैच के दौरान किंग विराट कोहली के बल्ले से लेकर भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा की गेंदबाजी तक, कई ऐसे अनोखे रिकॉर्ड्स बने जिन्होंने आईपीएल इतिहास के पन्नों को पलट कर रख दिया है।
RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत

इस फाइनल मुकाबले में RCB vs GT की टक्कर में बेंगलुरु ने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किए। टीम ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखवा लिया।
लगातार दो खिताब
आरसीबी आईपीएल इतिहास की मात्र तीसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार (2025 और 2026) खिताब जीतने का कारनामा किया है। इससे पहले यह कमाल सिर्फ सीएसके और मुंबई इंडियंस ही कर सकी थीं।
मल्टीपल टाइटल्स
आरसीबी के नाम अब कुल 2 आईपीएल ट्रॉफी हो चुकी हैं। इस टीम के अलावा, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के पास दो या दो से अधिक आईपीएल टाइटल है।
एक ही मैदान पर दो फाइनल जीत
आरसीबी ने अपने दोनों खिताब अहमदाबाद के मैदान पर ही जीते हैं। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता और हैदराबाद में दो-दो फाइनल जीते थे।
कोहली का सबसे तेज अर्धशतक
विराट कोहली ने इस मैच में महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। इसके साथ ही वह आईपीएल फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
दूसरा सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच
37 साल 207 दिन की उम्र में फाइनल के हीरो बने विराट कोहली आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर अनिल कुंबले (38 साल 219 दिन) हैं।
गेंदबाजों का रहा बोलबाला
इस महामुकाबले और पूरे सीजन में गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। RCB vs GT मैच के बाद गेंदबाजी विभाग में कई शानदार आंकड़े देखने को मिले जिसमें
मल्टीपल पर्पल कैप
गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने इस सीजन में 29 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती। वह ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल के बाद दो बार पर्पल कैप जीतने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं।
पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट
रबाडा ने इस सीजन के पावरप्ले (1-6 ओवर्स) में रिकॉर्ड 19 विकेट चटकाए, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। भुवनेश्वर कुमार ने भी इस सीजन पावरप्ले में 17 विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाज का जलवा
आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार ने इस एडिशन में कुल 28 विकेट हासिल किए। वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
RCB vs GT में गुजरात टाइटंस का सीजन में खराब प्रदर्शन
RCB vs GT फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड बनाए जो वह कभी याद नहीं रखना चाहेगी।
बाउंड्री का नहीं लगना
गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान लगातार 40 गेंदों तक एक भी बाउंड्री नहीं आई। यह आईपीएल फाइनल के इतिहास में बाउंड्री के बिना बीता सबसे लंबा समय है।
छक्के के लिए लंबा इंतजार
RCB vs GT मुकाबले में गुजरात की टीम ने अपनी पारी का पहला छक्का 12.4 ओवर में मारा। आईपीएल 2026 में किसी भी टीम द्वारा पहला छक्का लगाने के लिए लिया गया यह सबसे लंबा समय है।
जोस बटलर की धीमी पारी
RCB vs GT मैच में जोस बटलर ने अपने टी20 करियर (न्यूनतम 20 गेंद) की तीसरी सबसे धीमी पारी खेली, जहां उनका स्ट्राइक रेट महज 82.6 का रहा।
कम खिलाड़ियों का इस्तेमाल
इस बार आरसीबी की टीम इस पूरे सीजन में सबसे कम खिलाड़ियों (सिर्फ 16 खिलाड़ी) को आजमाने वाली टीमों की खास लिस्ट में शामिल हो गई।
Tagged:
RCB vs GT IPL 2026 FINAL STATSऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर