IPL 2026 Trophy celebration Video: रजत पाटीदार के कप उठाते ही झूम उठे कोहली समेत पूरी RCB टीम, देखे वीडियो कुछ इस तरह मनाया जश्न

Published - 01 Jun 2026, 03:00 AM | Updated - 01 Jun 2026, 03:10 AM

RCB LIFTING IPL 2026 TROPHY

RCB ने आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद RCB की टीम ने मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया।

सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी सेलिब्रेशन का एक बेहद खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैसे ही कप्तान रजत पाटीदार ने चमचमाती ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया, वैसे ही विराट कोहली समेत पूरी टीम खुशी से झूम उठी और मैदान पर ही डांस करने लगी।

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने रचा इतिहास

Rajat Patidar Receiving IPL 2026 TROPHY 1

इस सीजन में RCB ने रजत पाटीदार की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए थे। जवाब में RCB ने 18 ओवर में ही 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

विराट कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रनों की जादुई पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाकर ही दम लिया। जैसे ही जीत का शॉट लगा, पूरे स्टेडियम में फैंस खुशी से चिल्लाने लगे।

इसके बाद जब प्रजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान रजत पाटीदार को ट्रॉफी सौंपी गई, तो पूरी टीम का उत्साह देखने लायक था। पाटीदार ने जैसे ही कप हवा में लहराया, पीछे खड़े विराट कोहली और टीम के बाकी सदस्य खुशी से उछल पड़े।

IPL 2026 Winner: 'मैनें कभी सपने में भी नहीं सोचा था...' आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाकर भावुक हुए कप्तान Rajat Patidar, फैंस से कहा 'ई साला नू कप नम्दू'

विराट कोहली का अनोखा डांस और टीम का जश्न

इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि RCB के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली इस जीत के बाद सबसे ज्यादा भावुक और खुश नजर आ रहे थे।

किंग कोहली ने ट्रॉफी के पास आते ही अपने चिर-परिचित अंदाज में खुशियों से झूमते हुए उछलते नजर आए। विराट कोहली के साथ टीम के युवा खिलाड़ी भी खुद को रोक नहीं पाए और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाकर झूमने लगे।

रसिख सलीम दार, कृणाल पांड्या और टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ ने मिलकर कप्तान पाटीदार पर शैंपेन की बारिश कर दी। यह वीडियो दिखाता है कि इस ट्रॉफी की अहमियत टीम के लिए क्या है।

IPL 2026 Final RCB vs GT: किंग कोहली के आगे पस्त हुए प्रिंस गिल! गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से रौंदकर आरसीबी दूसरी बार बनी चैंपियन, रचा इतिहास

फैंस के बीच इंटरनेट पर वायरल हुआ सेलिब्रेशन वीडियो

आरसीबी की इस लगातार दूसरी खिताबी जीत ने दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस को झूमने का मौका दे दिया है। साल 2025 में पहला खिताब जीतने के बाद, 2026 में लगातार दूसरा कप जीतकर टीम ने एक नया इतिहास बना दिया है।

इंटरनेट पर फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि विराट कोहली का यह खुशमिजाज रूप उन्होंने दोबारा ट्रॉफी जीतने के बाद देखा है।

कप्तान के रूप में रजत पाटीदार और मैच विनर के रूप में विराट कोहली की जोड़ी ने RCB को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। टीम का यह जश्न रात भर चलता रहा और अब सोशल मीडिया पर हर जगह सिर्फ बेंगलुरु की टीम के ही चर्चे हैं।

Tagged:

RCB ipl 2026 final TROPHY CELEBRATION VIDEO
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

वैभव सूर्यवंशी

आऱसीबी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com