IPL फाइनल के बाद बड़ा हादसा, Gujarat Titans की बस में लगी भीषण आग, GT कैंप में पसरा मातम
Published - 01 Jun 2026, 10:29 AM | Updated - 01 Jun 2026, 10:30 AM
Table of Contents
Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का फाइल गुजरा टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. दोनों टीमों की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई. इस हाई वोल्टेज मैच में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती.
वहीं, फाइनल के बाद गुजरात (Gujarat Titans) खेमे में उस वक्त मातम पसर गया जब खिलाड़ियों से भरी बस में आग लग गई. यह भयानक हादसा तब हुआ जब, फाइनल हारने के बाद बस नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही था. इस दौरान सभी खिलाड़ी बस में मौजूद थे.
Gujarat Titans की बस में लगी आग

IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स की टीम बस में अचानक आग लग गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सभी खिलाड़ी नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौट रहे थे. ऐसे में सभी प्लेयर्स बस में ही मौजूद थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी. लेकिन समय रहते हुए सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से निकाल लिया गया.
किसी भी खिलाड़ी को कोई चोट नहीं पहुंची है. लेकिन करीब 1 घंटे तक प्लेयर्स को दूसरी बस के इंतजार में खड़े रहना पड़ा. फिर उन्हें दूसरी बस से हिफाजत के साथ होटल पहुंचाया गया.
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब Gujarat Titans को किसी आपदा का सामना करना पड़ा है. इससे पहले दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद तूफान की वजह से गुजरात टीम अहमदाबाद में देर से पहुंची थी.
155 रन में ढेर हुई गुजरात टाइटन्स
वहीं, गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के लिए 31 मई की रात कुछ अच्छी नहीं रही. आईपीएल 2026 के फाइनल में टीम को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी.
कप्तान शुभमन गिल (10) और साईं सुदर्शन (12) खराब शॉट खेलकर सस्ते में आउट हो गए. निशांत सिंधु भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 रन बनाकर चलते बने.
जोस बटलर भी स्ट्रगल करते हुए सिर्फ 19 रन जोड़ पाए. वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, और GT को 155 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
BCCI का बड़ा ऐलान, Ruturaj Gaikwad बने टीम इंडिया के नए वाइस-कैप्टन! इस दौरे के लिए सौंपी गई कमान
आरसीबी ने दूसरी बार जीती IPL ट्रॉफी
जीटी द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली मैदान पर उतरे. अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन कोहली ने विनिंग पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की पारी खेली.
इस दौरान विराट ने अपने बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के भी जमाए. उनकी इस तूफानी पारी की वजह से ही आरसीबी 5 विकेट से जीतकर लगातार 2 बार IPL ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी बन गई.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर