BCCI का बड़ा ऐलान, Ruturaj Gaikwad बने टीम इंडिया के नए वाइस-कैप्टन! इस दौरे के लिए सौंपी गई कमान

Published - 01 Jun 2026, 09:05 AM

Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad : भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार बदलाव जारी है. अब टीम मैनेजमेंट से अचानक बड़ा फैसला लिया है. ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया का नया वाइस-कैप्टन बनाया गया है. बीसीसीआई द्वारा यह फैसला भविष्य को देखते हुए लिया गया है.

हालांकि, आईपीएल 2026 में ऋतुरात गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का प्रदर्शन खास नहीं रहा था. इसके बावजूद बोर्ड ने उनपर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, भारतीय फैंस भी इस फैसले से हैरान हैं.

Ruturaj Gaikwad इस दौरे के लिए बने टीम इंडिया के उपकप्तान

Ruturaj Gaikwad

दरअसल, ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है, और उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है. रियान पराग के चोटिल होने की वजह से गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को टीम में जगह दी गई है. साथ ही उन्हें उपकप्तानी भी सौंपी गई है.

हालांकि, आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ को निजी प्रदर्शन के साथ कैप्टेंसी की वजह से भी आलोचना का सामना करना पड़ा है. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताया है. वहीं, ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है.

रियान पराग क्यों हुए सीरीज से बाहर?

श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज के लिए रियान पराग को टीम में शामिल किया गया था. साथ ही उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. लेकिन आईपीएल 2026 में उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण ट्राई सीरीज से बाहर कर दिया गया है.

पराग ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में खास योगदान नहीं रहा है. उन्होंने अपने बल्ले से 14 मैचों में 309 रन बनाए हैं. लेकिन चोटिल होने के बाद भी उन्होंने आखिरी मुकाबलों में हिस्सा लिया. लेकिन अब मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

पराग आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे थे. उनकी टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार गई थी. लेकिन पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी. लेकिन क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के सामने हार मिली.

कब खेली जाएगी सीरीज?

अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज 9 जून-21 जून तक चलेगी. इस ट्राई सीरीज का आयोजन श्रीलंका में किया जाएगा. खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा.

वैभव सूर्यवंशी को भी इंडिया A का हिस्सा बनाया गया है. उन्होंने आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुरक्षित की थी.

IPL 2026 Winner: 'मैनें कभी सपने में भी नहीं सोचा था...' आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाकर भावुक हुए कप्तान Rajat Patidar, फैंस से कहा 'ई साला नू कप नम्दू'

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया A का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), Ruturaj Gaikwad (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय

IPL 2026 Trophy celebration Video: रजत पाटीदार के कप उठाते ही झूम उठे कोहली समेत पूरी RCB टीम, देखे वीडियो कुछ इस तरह मनाया जश्न

Tagged:

Ruturaj Gaikwad team india bcci
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com