6,6,6,6,6,6,6.... Vaibhav Suryavanshi पार्ट-2 निकला यह बल्लेबाज, टी20I में मचाई तबाही, 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके 129 रन

Published - 01 Jun 2026, 09:35 AM

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से खूब तहलका मचाया. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बना दिया. इसके अलावा किसी एक टी20 टूर्नामेंट के पावरप्ले में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 में 776 रन बना ऑरेंज कैप भी जीती. लेकिन जहां एक तरफ सभी का ध्यान Vaibhav Suryavanshi पर था. वहीं, एक खिलाड़ी ने 300 के स्ट्राइक रेट से 129 रन ठोक दिए.

Vaibhav Suryavanshi का पार्ट 2 निकला यह बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi

सिंगापुर नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एशियन गेम्स टी20 इंटरनेशनल क्वालिफायर के पहले ही मुकाबले में नेपाल के ओपनर बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने तूफानी पारी खेली.

उन्होंने चीन के खिलाफ मैदान पर चौकों-छक्कों की बौछार कर दी. कुशल भुर्तेल ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 300 के स्ट्राइक रेट से 129 रन कूट डाले.

इस पारी के दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 16 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके भी जड़े. उनकी इस पारी को देखकर क्रिकेट जगत हैरान रह गया है. अब फैंस उन्हें Vaibhav Suryavanshi का पार्ट 2 कह रहे हैं. उनका कहना है कि यह नेपाल का ओपनर वैभव (Vaibhav Suryavanshi) से कम नहीं है.

एक ओवर में जड़े 6 छक्के

अपनी इनिंग के दौरान कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का कीर्तिमान स्थापित किया. उन्हें यह ओवर चीन के चेन जुओ ने फेंका. ओवर की शुरूआत नेपाल के ओपनर ने छक्के से की थी.

फिर अगली चार गेंदों को भी उन्होंने इतनी जोर से मारा की बाउंड्री पार पहुंची. 5वीं गेंद वाइड रही, और ओवर का अंत भी छक्के के साथ हुआ.

वहीं, यह कारनामा कर कुशल भुर्तेल भारत युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड के साथ उस एलीट क्लब का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.

IPL 2026 Final: 'अगर हम 180 रन बनाते तो...' आरसीबी से शर्मनाक हार के बाद कप्तान Shubman Gill ने बताया कहां हुई बड़ी चूक

कैसा रहा मैच का हाल?

स्टार बल्लेबाज ने अपनी धमाकेदार पारी से नेपाल टीम को मजबूत शुरूआत दिलाई. टीम ने वैश्विक मंच पर नेपाल क्रिकेट का डंका बजा दिया है.

नेपाल टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 313 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीन की ऑल टीम सिर्फ 92 रन पर ढेर हो गई.

बता दें कि यह दूसरा मौका है, जब नेपाल की टीम ने टी20 इंटरनेशनल में 300 रन से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. अब नेपाल टीम टी20 इंटरनेशनल में दो बार 300+ का स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

IPL 2026 Prize Money List: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, जानें ऑरेंज-पर्पल कैप और अन्य अवॉर्ड्स विजेताओं को मिली कितनी रकम

Tagged:

Vaibhav Suryavanshi Kushal Bhurtel NEP vs CHN
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com