W,W,W,W,W.... दिलीप ट्रॉफी 2026 से भारत को मिला नया जसप्रीत बुमराह, इसने विकेटों की लगाई झड़ी

Published - 25 Aug 2026, 09:27 AM | Updated - 25 Aug 2026, 12:32 PM

Duleep Trophy 2026

Duleep Trophy 2026: भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाज अपनी साख जमाने में लगे हुए हैं. पिछले कुछ समय में कई पेसर्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. इस बीच दिलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) में एक तेज गेंदबाज ने धारधार गेंदबाजी कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 29 वर्षीय इस गेंदबाज ने रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से विपक्षी टीम पर जमकर कहर बरपाया, जिसके बाद से ही इसकी तुलना स्टार भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से की जा रही है.

Duleep Trophy 2026 में इस गेंदबाज ने काटा भौकाल

Duleep Trophy 2026 1

23 अगस्त से जारी दिलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) में खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी है. इस बीच ईस्‍ट जोन के मध्‍यम गति के गेंदबाज अभिजित सरकार ने महफिल लूट ली. जहां टीम के अन्य गेंदबाज सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए, तो वहीं उन्होंने अकेले ही पांच विकेट चटका दी. उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन की पारी को 42.5 ओवर में केवल 111 रनों पर समेट दिया. अभिजीत सरकार ने 9.5 ओवर में महज 20 रन देकर 2.03 की इकॉनमी से 5 विकेट निकाली.

Duleep Trophy 2026 में आयुष बदोनी की बल्लेबाजी का आया तूफान, छक्के-चौकों की बारिश कर ठोक डाले 51 रन

नॉर्थ ईस्ट जोन को मिला फॉलोऑन

नॉर्थ ईस्ट की पारी 111 रनों पर सिमट जाने के बाद उन्हें फॉलो-ऑन के लिए मजबूर होना पड़ा. हालांकि, दूसरी पारी में भी टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 90 के स्कोर पर ही अपनी आठ विकेट खो दी. वहीं, अगर बात की जाए ईस्ट जॉन की पहली पारी की तो बल्लेबाजी में टीम कमाल की नजर आए. इस दौरान सुदीप कुमार घरमी (146) और शहबाज अहमद (167) ने शतकीय पारी खेल टीम के स्कोरबोर्ड को 450 के पार पहुंचाने में योगदान दिया. वहीं, कुमार कुशग्राह ने 55 रन बनाए.

खाली हाथ लौटे मोहम्मद शमी

नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी के दौरान अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. अपने नौ ओवर के स्पेल में वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए और टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 36 रन खर्च कर 4 की इकॉनमी से गेंदबाजी की. इसके बाद दूसरे पारी में भी उन्हें विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ा. पांच ओवर में वह एक भी विकेट नहीं चटका सके.

भारत के WTC फाइनल खेलने का पूरा समीकरण आया सामने, अब सिर्फ टीम इंडिया को करना ये छोटा सा काम

Tagged:

Shahbaz Ahmed Duleep Trophy 2026 Abhijit Sarkar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com